Advertisement Carousel

10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, हेमन्त कुमार साहू ने दिखाया कमाल

रायपुर / छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा ने बुधवार को 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित किये। इसमे एक बार फिर बेटियों ने अपना कमाल दिखाया। इसमे 55.75 फीसदी बालिकाए और 54.84 फीसदी बालक उत्तीर्ण हुए। जबकि कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी का प्रतिशत 55.32 है। हालांकि मेरिट सूची में लड़कों का वर्चस्व रहा। इसमें 15 बालक और 13 बालिकाओं ने अपनी जगह बनाई।

नतीजों की घोषणा करते हुए शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने प्रथम नम्बर आने में एक नम्बर आने से चुके छात्रों को 1 अंक बोनस देने की घोषणा की। साथ ही 10वीं में उत्तरपुस्तिका की मूल्यांकन दर 8 से बढ़ाकर 11 रुपये और 12वीं में 9 से बढ़ाकर 13 रुपये करने की घोषणा की। इस परीक्ष में 426824 छात्र शामिल हुए थे। इनमें 224209 बालक और 197124 बलिकाय शामिल थी। प्रथम श्रेणी में 11.78 फीसदी, द्वितीय श्रेणी में 20.53 फीसदी और तृतीय श्रेणी में 20.47 फीसदी छात्र सफल रहे। 38405 पूरक आय है.

टॉप टेन में —–

प्रथम – हेमन्त कुमार साहू – रायगढ़ – 99 प्रतिशत
द्वितीय – आकृति राठौर, सुरूचि राठौर – जांजगीर-चांपा
तृतीय – वर्तिका कुमार – रायगढ़ – 97.33 प्रतिशत
चतुर्थ – सोमनाथ यादव – मुुंगेली
पंचम् – चंद्रकला – बालोद
छठवां – एकता बेहरा- महासमुंद, कपिल साव – रायगढ़, जानकी साफा-रायपुर
सातवां – एकता साहू – बलौदाबाजार, एकांत चंद्राकर-रायपुर, अतुल पटेल-रायगढ़
आठवां – शिवकुमार पाण्डेय – बलौदा बाजार, पूजा पटेल-कोरबा
नवां – सौरभ देशमुख – बालोद, जयप्रकाश साहू-धमतरी, पृथ्वीराज चौहान-रायगढ़
दसवां – दामिनी सिन्हा – दुर्ग, प्रखर कौशल – जांजगीर, दुर्गेश्वरी – रायगढ़, काजल पंतवार – बिलासपुर, श्रुति किरण – रायगढ़, योगेन्द्र साहू – दुर्ग।

error: Content is protected !!