Advertisement Carousel

लोक सुराज के प्रथम पड़ाव में अचानक अबूझमाड़ के ग्राम बासिंग पहुंचे – मुख्यमंत्री

रिपोर्ट / बब्बी राय / 09424279014
नारायणपुर / मुख्य मंत्री डॉ रमन सिंह ने लोकसुराज अभियान के प्रथम दिवस पर आज सबसे पहले घोर नक्सल पीड़ित अबूझमाड़ (जिला नारायणपुर ) पहुंचे जहाँ उन्होंने इलाके को लगभग तीन करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी।
मुख्यमंत्री रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा आज सवेरे सबसे पहले अचानक अबूझमाड़ के ग्राम बासिंग पहुंचकर कुसुम पेड़ के नीचे लगाई चौपाल । ग्रामीणों से चर्चा के बाद अबूझमाड़ के 50 गाँवों मे देवगुडी निर्माण के लिए 25 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं — अबूझमाड़ के कोहकमेटा गाँव की गलियों में सी सी रोड ।
ग्राम कुन्दला से कोहकमेटा तक 12 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 2 करोड़ रूपए।
कोहकमेटा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन और डॉक्टरों तथा नर्सों के ट्रांजिट हास्टल के लिए 56 लाख रूपए स्वीकृत। अधिकारीयों को अबूझमाड़ के 53 गाँवों में जून माह तक बिजली पहुँचाने के निर्देश ।
कोहकमेटा में सामुदायिक भवन स्वीकृत ।
अबूझमाड़ की चार ग्राम पंचायतों बासिंग।
कुन्दला ,कोहकमेटा और सोनपुर में मनरेगा के तहत बनने 40 कुँए ।

error: Content is protected !!