रिपोर्ट / बब्बी राय / 09424279014
बीजापुर / भैरमगढ़ के पास फुलगट्टा में प्रेसर बम की चपेट में आकर सीएएफ का एक जवान घायल हो गया, यह जवान आर.ओ.पी. ड्यूटी पर निकले हुए था तभी नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आई ई डी के चपेट में आकर सी ए ऍफ़ का एक जवान घायल हो गया।
भैरमगढ़ थानाक्षेत्र के फुलगट्टा इलाके में हुआ था प्रेशर आई ई डी विस्फोंट, घायल जवान का नाम पंचराम भगत बताया जा रहा है और सी ए ऍफ़ के 10 वीं बटालियन का है यह जवान। तत्काल उसे भैरमगढ़ अस्पताल में इलाज़ के लिए लय गया था उसी दौरान जवान ने दम तोड दिया। शहीद जवान के श्रद्धांजलि के बाद पार्थिव शरीर को गृहग्राम भेजा जाएगा।
