Sunday, June 29, 2025
अंबिकापुर दर्दनाक हादसा, शादी की खुशियाँ मातम में तब्दील, मुख्यमंत्री...

दर्दनाक हादसा, शादी की खुशियाँ मातम में तब्दील, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी जतया दुःख

-

गांव में मातम का माहौल
सरगुजा – उदयपुर के ग्राम सलका से दुल्हन की विदाई कराकर लौट रही स्कार्पियों ग्राम रिखी के पास पलट गई। हादसे में ड्राइवर सहित 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूल्हा-दुल्हन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में 5 वर्षीय मासूम सहित 10 लोग घायल हो गए। सभी का इलाज जारी है। इस हादसे से विवाह की खुशिया मातम में बदल गई । बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में धुत था ।मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के जयनगर से लगे ग्राम कोरेया, रतनपुर निवासी वीरबहादुर बिंझिया पिता पे्रमसाय की शादी उदयपुर के ग्राम सलका निवासी दिलभरन की पुत्री रीता से तय हुई थी। दूल्हा गुरुवार की रात बारात लेकर सलका पहुंचा था। शादी की रस्म खुशी के माहौल में संपन्न हुई। शुक्रवार की सुबह करीब सवा 7 बजे दुल्हन को विदाई कराकर सभी स्कार्पियो से वापस घर लौट रहे थे। उदयपुर-बिश्रामपुर मार्ग पर स्थित ग्राम रिखी के पास 8 बजे पहुंचे ही थे कि स्कार्पियो अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में वाहन चालक अमरनाथ व दूल्हे के जीजा दुर्गा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूल्हा-दुल्हन सहित वाहन में सवार अन्य 10 लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर चीखे मचते देख राहगीरों ने तत्काल संजीवनी से सभी को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां दूल्हा-दुल्हन सहित 5 वर्षीय बालक व दो अन्य लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। अंबिकापुर में इलाज के दौरान करीब 11 बजे दुल्हा वीरबहादुर व दुल्हन रीता ने भी दम तोड़ दिया।
वहीं अन्य घायलों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दुल्हन पक्ष के घर से निकलने के बाद ही चालक ने तेज गति से वाहन चलाना शुरू कर दिया था। उसके शराब के नशे में भी होने की बात सामने आ रही है। इसी कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया।
मुख्यमंत्री ने सरगुजा सड़क हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया – मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज सरगुजा राजस्व संभाग में ग्राम सलका (विकासखण्ड-उदयपुर) के पास ग्राम रीखी में बाराती गाड़ी पलटने से हुए हादसे में दूल्हा-दुल्हन और चालक सहित चार लोगों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। डॉ. सिंह ने दिवंगतों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दुर्घटना पीड़ितों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।

Latest news

- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!