कोरिया / लोक निर्माण, परिवहन विभाग छ.ग.शासन मंत्री राजेश मूणत आज लोक सुराज अभियान के तहत एकदिवसीय कोरिया प्रवास पर है इस दौरान जिले के भाजपाईयों ने उनका जोरदार फूल-माला, आतिशबाजी व ढोल नगाड़ा के साथ स्वागत किया।
कोरिया जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता ने सर्किट हॉउस में मंत्री राजेश मूणत से मुलाकात कर कई विषयों पर चर्चा भी की। इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता, जिला महामंत्री देवेन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला संवाद प्रमुख बसंत राय, पंकज गुप्ता, सुरेन्द्र चक्रधारी, परवेज आलम, कुबेर साहू, शिशिर जायसवाल, संजय अग्रवाल, अरूण यादव, उमाशंकर (बंटी), राजीव रंजन श्रीवास्तव, रामकृष्ण शर्मा, दीपक जायसवाल, कपिल जायसवाल सहित भाजपा पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।
मंत्री राजेश मूणत का कोरिया में हुआ जोरदार स्वागत
