Advertisement Carousel

VIDEO – कोरिया टाईगर के जन्मदिन पर ग्रैंड न्यूज और याराना ग्रुप की विशेष प्रस्तुति, Happy birthday कुमार साहब – डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म ……

कोरिया / शहर के ग्रैंड न्यूज और सामाजिक संस्था याराना ग्रुप ने छत्तीसगढ़ के प्रथम वित्त मंत्री स्वर्गीय डॉ रामचंद्र सिंहदेव की जयंती स्वर्गीय कोरिया कुमार के जीवन पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखा एक अलग ही अंदाज में उनके जन्मदिन को अविस्मरणीय बना दिया। याराना ग्रुप के प्रमुख सदस्य योगेश गुप्ता व सुदीप अग्रवाल तथा ग्रैंड न्यूज की मदद से कोरिया कुमार के पुराने इंटरव्यू तथा उनके जीवन के अनछुए पहलू एवं कांग्रेस नेताओं तथा शहर के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से स्वर्गीय कुमार साहब के बारे में जानकारी इकठ्ठा कर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई गई थी। जिसे उनके जन्मदिन के अवसर पर देर शाम घड़ी चौक में प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, 1 घंटे की बनी यह डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म लोगों को बांधे रखने में सफल रही तथा लोगों ने इसकी जमकर सराहना की।

इस दौरान उनकी भतीजी तथा स्थानीय विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, जिला प्रवक्ता प्रदीप गुप्ता ,बृजवासी तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, सुरेंद्र तिवारी, प्रवीर भट्टाचार्य , श्रीप्रकाश जायसवाल, उमाशंकर शुक्ला, संजय जायसवाल, आफ़ताब अहमद , विनोद शर्मा,राजेन्द्र सिंह,मनोज दुबे ,राकेश जायसवाल ,आशीष डबरे ,योगेश गुप्ता ,सुदीप अग्रवाल ,मनोज दुबे ,लाल दास महंत ,सौरभ गुप्ता, रियाजुद्दीन, हीरा लाल साहू , सूरज गुप्ता ,सोहन स्वामी, अमित विश्वास ,मनजिंदर कौर, रकीबा बेगम, कुलविंदर कौर सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!