Advertisement Carousel

नगरीय प्रशासन और विकास विभाग में नवीन पदस्थापनाएं

रायपुर / राज्य शासन द्वारा नौ अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किये गए है. नगरीय प्रशासन और विकास विभाग द्वारा महानदी भवन (मंत्रालय (से) आदेश जारी कर दिया गया है.
राजेश नायडू प्रभारी कार्यपालन अभियंता नगर पालिक निगम रायपुर, बी आर साहू सहायक अभियंता नगर पालिक निगम रायगढ़, अंशुल शर्मा उप अभियंता नगर पालिक निगम रायपुर, कृष्ण विजय सिंह उप अभियंता नगर पालिक निगम बीरगांव और जीतेन्द्र समैय्या उप अभियंता नगर पालिक निगम दुर्ग की पदस्थापना संचालनालय नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के यांत्रिकी प्रकोष्ठ में की गयी है.
इसी प्रकार अरुण कुमार शर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद बागबाहरा और कार्यपालन अभियंता नगर पालिक निगम बिलासपुर की पदस्थापना संचालनालय नगरीय प्रशासन और विकास विभाग में की गयी है.

error: Content is protected !!