Advertisement Carousel

SECL के सुरक्षा प्रहरियों ने कबाड़ गिरोह पकड़ा और पुलिस को सौपा

कोरिया / एसईसीएल चरचा कालरी के विभागीय सुरक्षा गार्डों ने कालरी के सीएचपी प्लांट से लोहा चोरी कर ले जा रहे ऑटो को पकड़ कर चरचा पुलिस के हवाले किया।

एक जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि लगभग 9:30 बजे चरचा कालरी के सीएचपी प्लांट के पिछले हिस्से जहां अक्सर अंधेरा रहता था, से सलीम आत्मज कमरुद्दीन व जिलानी पिता समीम निवासी जूनापारा बैकुंठपुर कालरी का हजारों रुपए की लागत का लोहा चोरी कर ऑटो क्रमांक CG 16 C w 7082 में भरकर जमुनी पारा के सुनसान रास्ते से बैकुंठपुर की ओर जा रहे थे। तभी चरचा कालरी के राम चरित्र सुरक्षा प्रभारी सुनील बरला, ऋषि चौबे एवं तिलकधारी यादव ने घेराबंदी कर ऑटो को पकड़ा और चरचा पुलिस को सुपुर्द किया। जहां अब पुलिस ने कार्यवाही कर न्यायालय में आरोपियों को प्रस्तुत किया है।

विदित हो कि कालरी क्षेत्र में करोड़ों की लागत का स्क्रैप – लोहा विभिन्न जगहों में रखा हुआ है। जिसकी सुरक्षा के प्रति प्रबंधन द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता और यही वजह है कि कबाड़ चोर सक्रिय रहते हैं। 1 सप्ताह पूर्व चरचा कालरी के छठ घाट में स्थित नाला में कबाड़ ले जा रही पिकअप फंस गई थी व पुलिस के गिरफ्त में आ गई, तब से चरचा पुलिस व विभागीय सुरक्षा विभाग विशेष रूप से सक्रिय हो गया था। इसकी जानकारी होने के बावजूद कबाड़ चोरों का लोहा चोरी का लालच नहीं छूटा और वह लालच में जेल की सलाखों के पीछे आज पहुंच गए है।

error: Content is protected !!