Advertisement Carousel

सरकारी स्कूल लग रहे पेड़ों की छांव पर, तेज बारिश में क्लास हो जाती है बंद

रायपुर / छत्तीसगढ़ सरकार के लाख दावे सिर्फ इस एक तस्वीर के सामने धूमिल होते देखे जा सकते है। चूँकि कहने को तो यह एक स्कूल है और वो भी देखिए कैसे की इस स्कूल में ना ही कोई छत है ना ही कोई चारदिवारी।

जी हां यह तस्वीर बलरामपुर जिले के जागिमा गांव का है जहाँ सरकारी स्कूल में कक्षाएं पेड़ की छांव में चल रही है। ज्यादा बारिश होने पर क्लास बंद रहती है।

बता दे कि यहा सरकार और कुछ ग्रामीणों के बीच स्कूल के लिए आवंटित जमीन को लेकर विवाद हो गया है। ऐसे में स्कूल बन नहीं पा रही। ऐसे में बारिश के मौसम में स्कूल की कक्षाएं पेड़ों के नीचे चल रही हैं। बारिश होने पर या तो क्लास बंद रहती है या पास के आंगनबाड़ी सेंटर में चलाई जाती हैं।

मामले में बलरामपुर के डीईओ आईपी गुप्ता ने कहा कि स्कूल निर्माण की जिम्मेदारी स्कूल मैनेजमेंट कमेटी को दी गई। निर्माण को लेकर कमेटी और जमीन के मालिक के बीच विवाद शुरू हो गया। इस विवाद के कारण जमीन मालिक को जेल जाना पड़ा। इससे अन्य कई ग्रामीण नाराज हैं और बच्चों पर इसका प्रभाव पड़ रहा है।

error: Content is protected !!