Advertisement Carousel

राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

राहुल सेवग – कोलायत / राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय झझू की शाला प्रबन्धन समिति को प्लान इण्डिया इम्पेक्ट अवार्ड -2018 के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उरमूल प्लान, बज्जू के परियोजना निदेशक अंचल कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को प्लान इन्डिया द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में हुए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिल्ली में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कान्त के कर कमलों द्वारा राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, झझू के हेडटीचर किशनाराम कांटिया व शाला प्रबन्धन समिति सदस्य मूलाराम कांटिया को प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।

परियोजना निदेशक ने बताया कि उरमूल सीमांत समिति व प्लान इण्डिया के सहयोग से झझू के इस विद्यालय की शाला प्रबन्धन समिति ने गत एक वर्ष में शाला विकास हेतु किये गये उल्लेखनीय कार्यों, जैसे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, स्कूल में अध्ययनरत छात्राओं के लिए इन्सीनरेटर मशीन के नवाचार के साथ विशेष शौचालय निर्माण कार्य में आगे बढकर कार्य करने के लिए यह पुरस्कार, प्लान इण्डिया द्वारा प्रदान किया गया।

प्लान इण्डिया इम्पेक्ट अवार्ड 2018 के वितरण समारोह के इस अवसर पर प्लान इन्टरनेशनल के इण्डिया चेप्टर की कार्यकारी निदेशक भाग्यश्री डेंगले, चेयरमैन रति विनय झा, प्लान इण्डिया के पूर्व चेयरमैन व सुप्रसिद्ध फिल्मकार गोविन्द निहलानी, देश की जानी मानी फिल्म अभिनेत्री व सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आज़मी, उरमूल सीमान्त समिति के सचिव हरबंस सिंह, संयुक्त सचिव सुनील लहरी, शाला प्रबंधन समिति सदस्य मूलाराम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

error: Content is protected !!