Advertisement Carousel

स्वच्छ भारत अभियान के दौरान खारी चारणान गांव में सफाई की गई

राहुल सेवग – कोलायत / नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में कोलायत ब्लाक के खारी चारणान गांव में स्वच्छ भारत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत गांव के मुख्य स्थानों पर श्रमदान कर स्वच्छ ग्राम रैली निकाली गई।

केंद्र के एन वाई वी मनोहरसिंह नारायणसर ने स्वच्छ ग्राम अभियान का उद्देश्य बताते हुए ग्रामीणों की सहभागिता से अधिकाधिक पौधे लगा कर, कचरा मुक्त वातावरण बनाना, शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराकर एक स्वच्छ ग्राम का निर्माण करना है।

इस दौरान मौजूद किशोर दान चारण ने भी अपने विचार व्यक्त किए। पांचू ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक महावीर जालप ने बताया की पॉलिथीन का उपयोग मनुष्य के लिए ही नहीं बल्कि पशुओं के लिए भी एक अभिशाप है। इसीलिए पॉलीथिन का बहिष्कार करते हुए हमें कपड़े के थैले का उपयोग करना चाहिए कार्यक्रम में कई युवा मौजूद रहे।

error: Content is protected !!