00 शासन ने ग्रेजुएशन में पर्यावरण विषय में पास होना कर रखा है अनिवार्य
रायपुर / छत्तीसगढ़ में ग्रेजुएशन के दौरान सभी छात्र – छात्राओं को पर्यावरण विषय में पास होना अनिवार्य है। बिना इस विषय में उत्तीर्ण हुए उन्हें ग्रेजुएशन की डिग्री नहीं मिलती।
लेकिन बहुत ही चौंका देने वाली बात है कि प्रदेश के किसी भी कॉलेज में पर्यावरण विषय को पढ़ाने के लिए शिक्षकों के पद स्वीकृत नहीं हैं। उक्त जानकारी विधानसभा में मरवाही विधायक अमित जोगी के प्रश्न के लिखित जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने दी। अब ऐसे में यह अनुमान लगाया जा सकता है कि पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विषय का ज्ञान कॉलेज के छात्रों को देने में सरकार बिलकुल भी गंभीर नहीं है। बिना शिक्षकों के केवल उन्हें इस विषय में पास करवा कर सरकार कॉलेज छात्रों को पर्यावरण के बारे में पढ़ाये जाने की खाना पूर्ति कर रही है।
