00 अमित जोगी के प्रश्न पर कौशल विकास मंत्री का जवाब
00 साढ़े चार साल में खर्च हुए 340 करोड़
00 51% प्रशिक्षित लोग अभी भी बेरोज़गार
रायपुर / मरवाही विधायक अमित जोगी ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत पंजीकृत वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोवाइडर (वीटीपी), प्रशिक्षित लोगों की संख्या, उनको मिले रोज़गार और कौशल विकास पर हुए व्यय की जानकारी मांगी।
लिखित जवाब में कौशल विकास मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षण देने के लिए 2506 वीटीपी पंजीकृत हैं। जनवरी 2014 से 10 जून 2018 अर्थात साढ़े चार सालों में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण देने में 339 करोड़ 72 लाख 31 हज़ार 993 रूपए खर्च हुए हैं जिनमें 3 लाख 91 हज़ार 328 लोगों को कौशल प्रशिक्षण दिया गया है। लेकिन इनमें से सिर्फ 1 लाख 92 हज़ार 546 अर्थात 49% लोगों को ही रोज़गार अथवा स्वरोज़गार उपलब्ध हुआ है। कौशल प्रशिक्षण प्राप्त 51% लोग आज भी बेरोज़गार बैठे हैं।
