Advertisement Carousel

अंकिता पांडे शुक्ला का नाम इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, मिला सम्मान

बिलासपुर / बच्चों को यौन अपराध के प्रति जागरूक कर उन्हे सचेत करने की दिशा में श्रीमती अकिता पांडे शुक्ला द्वारा अनुकरणीय कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए अंकिता की प्रशंसा चारोओर हो रही है। इस दौरान अंकिता ने 4 वर्षो में 50 से अधिक स्कूलों में जाकर बच्चियों को यौन संबधी अपराधों के प्रति जागरूक करने काम किया। जिसके लिए अंकिता का नाम इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। उन्हें प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया है।

अंकिता पिछले 6 वर्षों से समाजसेवा का कार्य कर रही है। इसके अलावा गरीब व पिछड़े बस्ती में जाकर उन्होंने महिलाओं व बच्चों को गुड टच बैड टच महिला व बच्चों संबंधी अपराधों को लेकर जागरूक कर रही है। उनके इस कार्य को देखते हुए इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उन्हें प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया है। अंकिता ने बताया कि वह कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही समाज के लिए कुछ अलग करने के लिए प्रेरित हुई यौन अपराध व नशा के खिलाफ जागरूकता को चुना उन्होंने देखा कि जागरूकता के अभाव में बच्चे यौन अपराध के शिकार हो रहे हैं और इसका सबसे ज्यादा असर स्लम बस्तियों और झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों पर पड़ रहा है। इसके लिए जागरूकता मुहिम की शुरुआत की है जिसे आगे भी जारी रखने की बात कह रही है ताकि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक कर सके।


अंकिता के इस कार्य में परिवार का भी भरपूर साथ मिलता है उनके पति अनुभव शुक्ला भी इस कार्य में अंकिता का साथ देते हैं अंकिता ने यौन अपराध व नशे की गिरफ्त में जाते बच्चों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है इसमें उनके माता-पिता व ससुराल वाले भी लगातार अंकिता को प्रेरित करते रहते हैं।

error: Content is protected !!