कोरबा / प्रदेश में अल्पवर्षा की वजह से सूखे की संभावना को देखते हुए पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने वरुण देव की पूजा अर्चना प्रारंभ करवाई है । 14 जुलाई से 22 जुलाई तक चलने वाली इस 9 दिन के पूजा में 21 जुलाई अष्टमी को हवन किया जाएगा। 11 पंडितों द्वारा यह पाठ करवाई जा रही है जो वरुण देव को प्रसन्न करने के लिये सवा लाख मन्त्रों का जाप करेंगे। यह पूजा श्रीष्टि मेडिकल इंस्टीटूट स्थित शिव मन्दिर में की जा रही है।
विज्ञान के इस युग में भी पूर्व गृह मन्त्री ननकी राम कंवर वरुण देव की पूजा से आश्वस्त हैं कि राज्य में अच्छी बारिश होगी और राज्य में अकाल जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि उन पर वरुण देव का आशीर्वाद है। इसलिए गृह मंत्री रहते राज्य में कभी भी अकाल जैसी स्थिति नही हुई थी। जबकि पिछले वर्ष अल्प वर्ष के चलते राज्य के किसान परेशान रहे थे और पहली बार अकाल जैसी स्थिति उत्पन्न हुई थी। आपको यह भी बता दें कि आज दूसरे दिन की पूजा के बाद बादल घिर आए और हल्की फुल्की बारिश भी हुई।
देखिए वीडियों…
क्या कहा पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कवर ने….
