Advertisement Carousel

स्कूल बस जांच शिविर का आयोजन, सैकड़ों वाहनों की हुई जांच

कोण्डागाँव से सुनील यादव / कोण्डागाँव में स्कूल बच्चों के सुरक्षित परिवहन तथा सुप्रीम कोर्ट व पुलिस मुख्यालय के निर्देश अनुरूप संचालन हेतु कोण्डागाँव में संचालित स्कूल बस व वेन जांच किया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार साहू के मार्गदर्शन में स्कूल बस जांच हेतु यातायात प्रभारी भूपेंद्र गुप्ता द्वारा शिविर लगाकर सभी स्कूल बस में बीमा, फिटनेस, परमिट, लायसेंस, प्रदूषण आदि के साथ स्पीड गवर्नर, अग्निश्‍मक यंत्र, Cctv कैमरा, एमर्जेन्सी गेट, मेडिकल किट, जाली, अलार्म, लाइट, वाइपर व अन्य सुरक्षा उपकरण की जांच की गई! कमी मिलने पर फाइन कर सुधार का निर्देश दिया गया!
बच्चों के सुरक्षित परिवहन हेतु स्कूल प्रबंधन को बच्चों के लिए बस में एक स्कूल स्टाफ लाने लेजाने तथा सवार होने व उतार कर सड़क पार कराने हेतु अनिवार्य रूप से नियुक्त किया जाने की समझाइश दिया गया।

साथ ही साथ सभी ड्राइवर कंडक्टर के मेडिकल जांच व पुलिस वेरिफिकेशन होना अनिवार्य बताकर जिनमें कमी है उसे 7 दिन में पूर्ण करने निर्देश दिया गया।

error: Content is protected !!