कोरिया – मनेन्द्रगढ़ / भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष तपन मुख़र्जी व सभी भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने एकजुट होकर विगत दो माह से पड़े सड़कों के जर्जर गड्ढो को स्वयं के संसाधन से भरने का निर्णय लिया।
जानकारी के अनुसार विगत दो माह पूर्व नगरपालिका द्वारा पेयजल व्यवस्था हेतु पाइप लाइन बिछाने के दौरान 15 से 20 स्थानों के सड़कों पर गड्ढा किया गया था। जिन्हें आज तक नगरपालिका द्वारा गड्ढो को भाटने का कार्य नहीं किया गया। जिससे आये दिन लोग दुर्घटना का शिकार हुआ करते थे। जिससे ज्यादातर स्कुल में अध्यनरत बच्चो को आने-जाने में गड्ढो पर जम्प के कारण किसी बड़ी दुर्घटना का भय बना रहता था।

इसकी ख़बर लगातार सोशल मिडिया सहित प्रिंट मीडिया पर भी चलाया गया। किंतु नगरपालिका में बैठे हुए ज़िम्मेदार जनप्रतिनिधियों द्वारा इस पर अमल न करने पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने गड्ढे भरने का अभियान चलाया। जिसकी शुरुआत रविवार को पुराने बिज़ली ऑफिस, आमाखेरवा तिराहा, पीडब्ल्यू तिराहा, थाना के सामने एवं बस स्टैंड पर अपने संसाधन के माध्यम से गिट्टी व पत्थर क्रेशर डस्ट डालकर शुरुआत किया गया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष तपन मुख़र्जी, युवामोर्चा महामंत्री कार्तिक राव सराफत अली, दिनेश गुप्ता, हीरा रजक, नवल किशोर, हरि मिश्रा धनंजय नामदेव, प्रवीण निशी, की सहभागिता रही।
