Advertisement Carousel

अपनी पूरा जीवन पार्टी को देने वाले कांग्रेसी को राज्य सभा भेजे कांग्रेस, निवेदन – संजीव अग्रवाल

रायपुर / आरटीआई कार्यकर्ता और काँग्रेस नेता संजीव अग्रवाल ने मीडिया के माध्यम से कांग्रेस आलाकमान से एक मांग की है।

मांग यह है कि, आने वाले समय में छत्तीसगढ़ राज्य से कांग्रेस पार्टी की ओर से दो सीटों पर राज्य सभा के लिए सदस्यों का चुनाव किया जाना है।

इसी संदर्भ में संजीव अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी के आलाकमान से अनुरोध किया है कि इन दोनों सीटों पर ऐसे व्यक्तियों का चयन हो जिन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित कर दिया हो। वह व्यक्ति समझदार, संवेदनशील, जनता की आवाज उठाने वाले, कांग्रेस की विचारधारा को समझने वाले और अहंकाररहित हों।

संजीव अग्रवाल ने कहा है कि जो लोग अब तक सालों से विभिन्न पदों पर रहे हैं, जो पूर्व व वर्तमान में विधायक, सांसद (लोकसभा और राज्यसभा), निगम मंडलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य और छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों पर रहे हों, उनकी बजाय उन लोगों को मौका दिया जाना चाहिए जो काबिल हों, जनता की पीड़ा समझने वाले हों, जो पार्टी की विचारधारा को मानने व सम्मान करने वाले हों और जो ईमानदार हों।

संजीव अग्रवाल ने कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी से करबद्ध निवेदन किया है कि अगर ऐसे व्यक्तियों का चुनाव होगा तो कांग्रेस की छवि और अच्छी बनेगी और संगठन व कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

error: Content is protected !!