महासमुंद सरायपाली / सरायपाली में एक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत की खबर मिली है।
बता दे कि नवरात्र के दौरान सड़क हादसे में अब तक 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस से पहले रविवार को डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गयी थी, जिसमें भिलाई के एक परिवार के 10 लोगों की मौत हो गयी थी। उस घटना के बाद उसी शाम धमतरी में भी 2 लोगों की मौत हुई थी।
इधर आज भी हादसे में 10 लोगों की मौत हो गयी। घटना ओडिशा की सीमा से लगे नुआपाड़ा की है, जहां के सांकरा गांव में ये भीषण हादसा हुआ। ओडिशा के कोमना स्थित देवी मंदिर में दर्शन कर स्कॉर्पियो गाड़ी से लौटते वक्त ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे एक ट्रक से स्कॉर्पियो सीधे जा भिड़ी। जिससे दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मरने वालों में भाजपा के साकरा मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिह के अलावा मेघनाद निषाद, मुकेश अग्रवाल, घनश्याम नेताम, दुलेश्वरी निषाद, मीना के अलावा एक ही परिवार के दिनेश डड़सेना, उनकी पत्नी और बेटा शामिल है।
सभी मृतक महासमुंद जिले के सांकरा गांव के रहने वाले हैं। हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गई और स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।
जानकारी के मुताबिक मृतकों में सांकरा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह पप्पू, डॉ दिनेश व उनकी पत्नी व दो बच्चे, बलदीडीह के सरपंच पति मेघनाथ निषाद, अंसुला के मुकेश अग्रवाल, सांकरा के पूर्व सरपंच झुमुक नेताम के भांजी-भांजा व अन्य 1 की मौत हुई है। इस तरह बलदीडीह के 5, सांकरा के 4 व अंसुला के 1 शामिल हैं।

