Advertisement Carousel

परिजनों व बड़ो के आशीर्वाद के बाद डॉ विनय ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को सौपा विधानसभा दावेदारी के लिए आवेदन

कोरिया चिरमिरी / कांग्रेस के सबसे दमदार उम्मीदवार माने जा रहे डॉ विनय जायसवाल ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष कश्यप को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विधानसभा प्रत्याशी बनाए जाने हेतु आवेदन सौंपा दिया है।

अगर पार्टी उन्हें अधिकृत प्रत्याशी बनाती है तो भारी मतों से जीतने की बात कही, इसके लिये डॉ जायसवाल शाम को अपने घर से माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकले। जिसके बाद मंदिर जाकर भगवान की पूजा अर्चना की। डॉक्टर जयसवाल ने अपना आवेदन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कॉलेज के प्राध्यापक भागवत दुबे के घर जाकर व वरिष्ठ कांग्रेसियों का पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लेकर सौंपा।

वहां उपस्थित कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी चर्चा के दौरान यह बात कही की अगर डॉक्टर विनय जायसवाल को कांग्रेस पार्टी अपना प्रत्याशी बनाती है तो कांग्रेस की जीत काफी हद तक सुनिश्चित हो जाएगी और पार्टी का मनेंद्रगढ़ विधानसभा से विजय पताका लहराएगा।

इस दौरान डॉक्टर विनय जायसवाल ने अपने बचपन के संघर्ष के दिनों को याद किया और अपने सफल डॉक्टर बनने तक के सफर के दौरान चिरमिरी के संघर्ष को देखते हुए चिरमिरी को एक नए विकास के शिखर पर पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस दौरान राम अवतार एलगमकर, मनोज जैन, शंकर राव, वरुण शर्मा, देव नाथ एवं उनके साथी राकेश श्रीवास्तव, मोहन विवेक, अलाउद्दीन, रज्जाक खान, बलदेव दास, वाचस्पति दुबे, शिवांश जैन, सुरेंद्र पटेल, प्रेम शंकर सोनी, रामप्यारे, चंद्रभान वर्मा, सुधीर अग्रवाल, नितिन सिंह, अरुण विश्वकर्मा, योगेश साहू, दीपक साहू, रवि राउत, गनी अनवर, दिनेश दुबे, अयूब खान, अजय बघेल, शोएब, मनोज साहू, दिनेश वस्त्रकार सहित काफी मात्रा में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!