Advertisement Carousel

बुढ़ार के गुमशुदा डॉ मनोज सिंह की शिकायत थाने पहुची, जिप. उपाध्यक्ष वेदांती सहित दर्जनों लोगों ने डॉ को खोजने लगाई गुहार

कोरिया / प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ार के गुमशुदा डॉक्टर मनोज सिंह की शिकायत पटना थाने पहुची।

आपको बता दे कि यह शिकायत लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी कमल कांत साहू, विजय सिंह, सागर शर्मा, सुजीत सोनी, रोहित कोरी, अखलेश सिंह, मोती गुप्ता, दिवाकर सिंह सहित दर्जनों लोगों ने स्थानीय थाना पटना पहुच डॉक्टर के गुम होने की सुचना दी और जल्द ढूंढने हेतु ज्ञापन थाना प्रभारी को दिया।

ज्ञापन में शिकायतकर्ताओं ने बताया कि एम.बी. बी एस. डा. मनोज सिंह की पदस्थापना दिनाक 1/07/2011 को की गई थी लेकिन वे जनवरी 2013 से आज दिनांक तक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुढ़ार में अपनी सेवाएं ग्रामवासियों को नही दे रहे हैं जबकी उनका वेतन हर महीने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ार से भुगतान किया जा रहा है, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ार में वर्ष 2013 से आज दिनांक तक कोई भी एम.बी.बी एस. डॉक्टर नही बैठ रहे हैं।

जिससे बुढ़ार, कसरा, कुडेली, सरभोका, शिवपुर, पसला, कदम नारा, झरना पारा, जयपुर, गोल्हा घाट, रघुवीर नगर क्षेत्र के समस्त गांव जहां की जनसंख्या करीब 30 हजार से भी अधिक है इन क्षेत्रों की जनता को इलाज के लिए लंबी दूरी तय कर जिला चिकित्सालय जाना पड़ रहा है। वही कोरोना सक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम वाले चिकित्सकों से मजबूरन लगवाया जा रहा है।

अंत मे शिकायतकर्ताओं ने निवेदन किया हैं कि गुमशुदा डा. मनोज सिंह की तलाश कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुढ़ार में सेवाएं देने भेजे।

error: Content is protected !!