लोकसभा चुनाव – बसपा ने सभी 11 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारा, 3 सीटों पर महिला प्रत्याशी को दिया टिकट

BSP Supreemo Mayawati addressing press conference at her official residence in Lucknow on Saturday. Express Photo by Vishal Srivastav. 24.03.2018.

रायपुर / लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सूबे की सभी 11 लोकसभा सीटों पर बसपा अब चुनावी मैदान में है. बसपा ने 11 लोकसभा सीटों में से 3 सीटों पर महिला प्रत्याशी को टिकट दिया है. सूबे में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बसपा ने इन 11 चेहरों पर भरोसा जताया है. बसपा इस बार सूबे की 11 लोकसभा सीटों में से 5 सीटों पर दमदारी के साथ चुनावी मैदान में है. बपसा ने अपनी जीत का दावा भी पेश कर रही है.

01. कोरबा से परमीत सिंह पर भरोसा जताया है. परमीत सिंह सिंख समाज से आते है और पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे है.

02. जांजगीर-चांपा से दाउराम रत्नाकर चुनावी मैदान में है, जो सतनामी समाज से आते है और पामगढ़ से तीन के विधायक रहे है.

03. बिलासपुर से उत्तम दास गुरु गोसाई जो सतनामी समाज के गुरु के रुप में जाने जाते है. यह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े रहे है.

04. रायपुर से खिलेश्वर साहू को चुनावी मैदान में उतारा है. वे साहू समाज पर अपनी पकड़ रखते है. ये पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे है.

05. राजनांदगांव से रविता लकड़ा जो आदिवासी वर्ग की उरांव जांति से आती है. ये पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही है.

06. बस्तर से आयतुराम मंडावी जो आदिवासी वर्ग की गोंड़ जाति से आते है. यह साल 2009 में लोकसभा चुनाव लड़े चुके है और हार गये थे. इनको पार्टी ने दोबारा प्रत्याशी बनाया है.

07. कांकेर से सूबे सिंह ध्रुवा जो आदिवासी वर्ग की गोंड जाति से आते है. पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे है.

08. सरगुजा से माया भगत जो आदिवासी वर्ग की उरांव जाति से आती है. ये एक बार विधायक का चुनाव लड़ी चुकी है और लोकसभा चुनाव में पहली बार चुनाव लड़े रहे है.

09. रायगढ़ से इंनोसेंट कुजूर जो आदिवासी वर्ग की उरांव जाति से आते है. पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे है.

10. दुर्ग से गीतांजलि सिंह जो राजपूत समाज से आती है. ये पहली बार चुनाव लड़ रही हैं.

11. महासमुंद से धनसिंह कोसरिया जो सतनामी समाज से आते है. यह पहली बार चुनाव लड़ रहे है.

error: Content is protected !!