Advertisement Carousel

09वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़, 06 गिरिफ्तार

कोरिया / नवमीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर 06 आरोपियों को गिरिफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार नाबालिक युवती ने सिटी कोतवाली थाना उपस्थित होकर स्वयं रिपोर्ट दर्ज कराई व बताया कि वह और उसका भाई खाना खाकर अपने घर के बरामदे में सो रहे थे कि लगभग रात्रि 11:00 बजे स्थानीय भट्टी पारा में रहने वाले प्रमोद गुप्ता, राजेश सिंह, जगदीश यादव, आकाश सिंह, सुमित उराव व नवीन कुजूर अचानक पहुच कर गंदी – गंदी गाली गलोज देते हुए घर में घुस गए। जिसमें से राजेश सिंह अपने हाथ में डंडा भी रखा हुआ था। युवती ने यह भी बताया कि सभी लोग बेइज्जत करने की नियत से उसके साथ जबरदस्ती करने लगे और हाथ पकड़कर खींचने लगे विरोध करने और मेरे चिल्लाने के बाद घर पर ही सोए हुए मेरे भाई ने मुझे उनसे छुड़ाने की कोशिश की तभी राजेश सिंह अपने पास रखें डंडे से व अन्य लोग हाथ मुक्का से मारने-पीटने भी लगे और यह भी कहने लगे कि यहां से भाग जा नहीं तो तुझे जान से मार दूंगा। घटना के समय वहां पड़ोस के लोग भी उपस्थित थे जो बचाने के लिए आए लेकिन प्रमोद गुप्ता, राजेश सिंह, जगदीश यादव, आकाश सिंह, सुमित उराव व नवीन कुजूर से डर कर भाग गए। युवती ने बताया कि वह स्वयं अपने आप को बचा कर वहां से भाग गई और बाद में अपनी बड़ी बहन के साथ थाना में आकर मामले की जानकारी वह रिपोर्ट दर्ज कराई।

जिस पर सिटी कोतवाली ने अपराध क्रमांक 242/ 17 धारा 354, 354 क, 452, 147, 148, 149, 294, 506, 323 ताही. पास्को अधिनियम की धारा 8 पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना किया।

पुलिस ने यह भी बताया कि मामले की गंभीरता वह समय संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए मामले में संलिप्त आरोपी प्रमोद गुप्ता, राजेश सिंह, जगदीश यादव, आकाश सिंह, सुमित उराव, नवीन कुजूर को भट्टीपारा बैकुंठपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेज दिया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बैकुंठपुर रविंद्र कुमार अनंत, उप निरीक्षक विजय राठौर, आरक्षक चंद्र प्रताप सिंह, निलेश पैकरा, रमेश पांडे, अन्ना टोपो की भूमिका सराहनीय है।

error: Content is protected !!