Advertisement Carousel

अटल विकास यात्रा – गावं, गरीब, किसान और मजदूरों के हित में अनेक योजनाएं संचालित – CM डाॅ. सिंह

00 महिलाओं को स्मार्ट फोन देकर किया जा रहा धरातल पर सषक्तिकरण

कोरिया / मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में गावं, गरीब, किसान और मजदूरों के हित को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएं बनाई गयी है और उनका बेहतर ढंग से संचालन किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि महिला सषक्तिकरण का केवल नारा नही लगाया जा रहा है बल्कि 40 लाख महिलाओं को स्मार्ट फोन प्रदान कर धरातल पर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह आज कोरिया जिले के नगर पालिका परिशद षिवपुर-चरचा में अटल विकास यात्रा के दौरान आयोजित आमसभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह ने कहा है कि अटल विकास यात्रा 5 सितम्बर से डोगरगढ़ से प्रांरभ किया गया है और 6 हजार किलोमीटर यात्रा 62 विधानसभा क्षेत्रों में किया जायेगा। उन्होनें कहा कि अटल विकास यात्रा के दौरान बस्तर से सरगुजा तक चाहे रोड शो एवं आमसभा हो या स्वागत सभा हो अटल विकास यात्रा के इन सभी कार्यक्रमों जनसैलाब उमड़ जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास यात्रा को मै विश्वास यात्रा कहता हूॅ और इसमें जनता का आशीर्वाद मिलता है इस लिए इसे मै तीर्थयात्रा भी कहता हूॅ। उन्होनें कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य का गठन वर्ष 2000 में किया गया था। जिसके लिए युगों – युगों तक छत्तीसगढ़ उनका आभारी रहेगा। छत्तीसगढ़ का गठन के साथ ही इसका विकास शुरू हो गया था, इसलिए इसे अटल विकास यात्रा का नाम दिया गया है। उन्होनें कहा कि नया रायपुर का नाम अब अटल नगर रखा गया है।

मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह ने कहा कि अटल विकास यात्रा के दौरान आज जगह-जगह बहनों, माताओं और बुजुर्गो द्वारा उनका अभूतपूर्व स्वागत किया गया। उन्होनें कहा कि बहनों और माताओं द्वारा किया गया स्वागत मुख्यमंत्री का नही बल्कि अपने भाई का स्वागत है। जिसके लिए उन्होनें सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होनें कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद यहाॅ विकास के जो भी कार्य हुए है, उसमें स्व.श्री बाजपेयी का आर्षीवाद रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ के किसी गरीब परिवार का कोई भी व्यक्ति भूखा नही सोता है और यह मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत एक रूपये किलो चावल देने से संभव हुआ है। मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह ने कहा कि पहले इंदिरा आवास योजना के तहत कच्चे मकान बनाए जाते थे, लेकिन अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत डेढ लाख रूपये तक के पक्के मकान बनाए जा रहे है और वर्ष 2022 तक सभी गरीबों के लिए पक्के मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के वनवासी क्षेत्र में रहने वाले तेंदूपत्ता संग्रहकों को एक माह के अंदर 750 करोड़ रूपये तेंदूपत्ता बोनस वितरित किया जायेगा। उन्होनें कहा कि 12 लाख एकल बत्ती कनेक्शनधारी गरीब परिवारों को अब 30 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने पर ही 100 रूपये महीना बिजली का देयक देना होगा। उन्होनें कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य में इस वर्श 200 रूपये प्रति क्विटंल की बढोत्तरी की गई है। जिसे धान का समर्थन मूल्य अब मोटा और पतला क्रमषः 1750 रूपये और 1770 रूपये प्रति क्विटंल हो गया है। धान बिक्री पर 300 रूपये प्रति क्विटंल बोनस देने से अब किसानों को 2 हजार 50 रूपये और 2 हजार 70 रूपये मिलेगा।

मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह ने कहा कि एक नवम्बर से धान खरीदी षुरू की जायेगी और धान खरीदी की राषि के साथ ही धान का बोनस भी किसानों के खाते में जमा कर दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की निति और नियत ठीक रहने से पैसे की कोई कमी नही होती है। उन्होनें कहा कि किसानों के हित के लिए हमनें विधानसभा का विषेश सत्र बुलाकर धान पर बोनस देने के लिए 2400 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 50 हजार रूपये का ईलाज कराने के लिए स्मार्ट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है। गरीब परिवारों को बडी बीमारी जैस – बाईपास सर्जरी कराने, गुटना बदलने आदि के लिए आयुश्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रूपये की ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।

प्रदेष के श्रम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने कहा कि गरीब, किसान, श्रमिक और आम जनता की भलाई के लिए अच्छे कार्य किये गये है, वह किसी से छिपा नही है। उन्होनें कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य, सड़क पुल-पुलिया आदि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किये गये है। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि कोरिया जिले में षासन की सभी योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है।

इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं भरतपुर-सोनहत की विधायक श्रीमती चम्पादेवी पावले, मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व विधायक फूलचन्द्र सिंह, द्वारिका गुप्ता, दीपक पटेल, मुख्यमंत्री के विषेश संचिव रजत कुमार, सरगुजा संभाग के कमिष्नर टामन सिंह सोनवानी, सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हिमांषु गुप्ता, कोरिया के पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला और बडी संख्या ग्रामीणजन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!