Advertisement Carousel

अभूतपूर्व स्वागत से गदगद हुए CM रमन, रोड शो के दौरान स्वागत सभा को किया सम्बोधित, देखें वीडियों…

कोरिया / प्रदेश के मुखिया डॉ. रमन सिंह आज कोरिया जिले के ग्राम रनई, महोरा, जमगहना और जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के विभिन्न स्थानों में आयोजित स्वागत सभा और रोड शो को संबोधित किया। बता दे मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोगों का सैलाब आज सड़को में उमड़ पड़ा था। जगह – जगह लोकनृत्य, संगीत, आरती सहित परम्परागत तरीकों से उपस्थित जनसमूहों ने अपने चहेते मुख्यमंत्री का जोरदार अभिवादन किया और खास कर महिलाओं ने आरती उतारकर डॉ. रमन सिंह का आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के पुराने बस स्टैंड में देवरहा सेवा समिति के अध्यक्ष व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे के नेतृत्व में समिति के सदस्यों द्वारा श्री सिंह का अभूतपूर्व स्वागत किया और गुरुद्वारा से पैदल रैली की शक्ल में CM काफिले के आगे-आगे पुराने बस स्टैंड तक आए, जहाँ मुखिया डॉ. रमन सिंह को साल भेंट किया गया और श्री सिंह ने साल को स्वीकारते हुए तत्काल अपने गले मे पहना।

लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा है कि किसानों को धान कि बोनस के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। समर्थन मूल्य पर एक नवम्बर से धान खरीदी शुरू होगी। धान के समर्थन मूल्य के साथ धान के बोनस का भुगतान भी किसानों के खाते में कर दिया जाएगा।

बता दे कि मुख्यमंत्री डॉ सिंह ने ग्राम रनई से रोड शो की शुरुआत की। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के आग्रह पर उन्होंने पटना पंचायत के सामुदायिक भवन परिसर में टाइल्स लगाने के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। डॉ सिंह ने रनई में 5 लाख रुपये का सामुदायिक भवन, पंचायत के लिए नए भवन और पेयजल समस्या के निदान के लिए 5 नए हैण्ड पंप खनन की स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने रनई से लेकर चरचा तक लगभग 27 किलोमीटर रोड शो करके लोगों से मुलाकात की। डॉ सिंह ने पिछले 15 बरसों में छत्तीसगढ़ में हुए अभूतपूर्व विकास के प्रमुख क्षेत्रों पर प्रकाश डाला। डॉ. सिंह ने इन सभाओं में कहा कि किसानों को तीन सौ रुपये की बोनस और 200 रुपये बढ़े हुए समर्थन मूल्य मिलाकर इस साल कॉमन धान का 2050 रुपए और पतला धान का 2070 रुपए का भुगतान किया जाएगा।

error: Content is protected !!