Advertisement Carousel

अपराध नियंत्रण के लिए CCTV कैमरों को पुनः चालू करें – राहुल पटेल

कोरिया चिरमिरी/ एनएसयुआई के प्रदेश सचिव राहुल भाई पटेल ने नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी को पत्र देकर चिरमिरी क्षेत्रान्तर्गत पुलिस प्रशासन द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को पुनः चालू कराए जाने के संबंध में ज्ञापन दिया है।

राहुल पटेल ने पत्र में उल्लेख किया है पुलिस प्रसाशन द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए सीसीटीवी कैमरों को लगाया गया था जिसमें से कुछ सीसीटीवी कैमरे वर्तमान में खराब हो गए हैं ऐसे में अपराध नियंत्रण के लिए लगाए गए इन सीसीटीवी कैमरों का उपयोग नही हो पा रहा है,ऐसे में भविष्य में अपराध ना हो इसे ध्यान में रखते हुए इन कैमरों का निरीक्षण करवाया जाकर पुनःचालू कराए जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने आग्रह किया है।

error: Content is protected !!