कोरिया / कुरासिया भूमिगत खदान चिरमिरी में बड़ा हादसा होने से कोयले में ड्रिल करते मजदूर एक्सप्लोजन में मृत हो गया। इस पुरे घटना में एसईसीएल कोयला प्रबन्धन की लापरवाही उजागर हुई हैं।
आपको बता दे कि रात्रि 2 बजे मृतक घनेश्वर दास पिता पुनीत राम जो एसईसीएल के डीलर ऑपरेटर के पद पर ग्रेड 5 में कार्यरथ था । निवासी गोदरिपारा आजाद नगर 750 ब्लाक जो रात्रि कालीन लगभग 2:30 बजे ड्रिल करते हुए बारूद लगाने को कोशिश कर रहा था तभी पहले से लगे बारूद में ब्लास्ट हो गया जिसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूत्र बताते है कि इस पुरे मामले में दुतीय पाली के ओवर मेन और माइनिंग सरदार, साठफायर तीनो जिम्मेदार अधिकारी हाजरी लगा कर अपने घरेलु कार्य के लिए खदान से फरार हो गए थे । जिस कारण पुरे मामले की तीसरी पाली के जिम्मेदार लोगो को इसकी जानकारी नहीं हुई और यह हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि प्रतिदिन 50 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी और रसूख दार नेता हाजरी लगा कर फरार हो जाते है जो चिंता का विषय बने हुए है, आए दिन ऐसी घटनाओं का एक ये भी बड़ा कारण जो डियूटी के वक्त हाजरी लगा कर मौके पर नही रहते है।
घटना के उपरांत सुबह जानकारी लगने से मौके पर विधायक मनेन्द्रगढ़ विनय जायसवाल भी पहुचे और एक एक बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही।
चिरमिरी कुरासिया भूमिगत खदान के अंदर दुर्घटना से श्रमिक के निधन पर विधायक डॉ विनय जायसवाल स्वम् कारणों को जानने के लिए प्रबंधन एवं पुलिस के साथियों के साथ भूमिगत खदान के अंदर गए। जिसके उपरांत विधायक ने प्रबंधन एवं प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिये है।




