Advertisement Carousel

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने की जिला प्रभारी एवं संभाग प्रभारी की नियुक्ति

रायपुर / भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक एवं संगठन महामंत्री पवन साय ने जिलो, संभागों में संगठनात्मक गतिविधियों को सुचारू एवं प्रभावी रूप से जारी रखने के लिए पार्टी में जिला प्रभारी एवं संभाग प्रभारी की नियुक्ति की है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभालने वाले संभाग प्रभारी का दायित्व निभाऐंगे। डॉ. सुभाऊ कश्यप बस्तर संभाग, गिरधर गुप्ता, बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग तथा संतोष पाण्डेय रायपुर एवं दुर्ग संभाग में प्रभारी बनाएं गए है। समस्त मोर्चा के लिए पूर्व संगठन महामंत्री एवं वनोषधि बोर्ड अध्यक्ष राम प्रताप को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
images (18) जिला भाजपा संगठन प्रभारी इस प्रकार है
लीलाराम भोजवानी रायपुर शहर, ठाकुर भूपेन्द्र सिंह रायपुर ग्रामीण, शंकर अग्रवाल बलौदाबाजार, डॉ. अजयराव गरियाबंद, नवीन मारकण्डेय महासमुंद, खूबचंद पारख धमतरी, कृष्ण कुमार राय भिलाई, विक्रम उसेण्डी दुर्ग, निरंजन ङ्क्षसन्हा बालोद, मोती लाल साहू बेमेतरा, छगनलाल मुंदडा राजनांदगांव, संजय श्रीवास्तव कवर्धा, किरण देव कांकेर, श्रीनिवास राव मददी कोण्डागांव, भीमा मण्डावी नारायणपुर, सुनील सोनी बस्तर, शरद अवस्थी दंतेवाडा, गौतम गोलछा सुकमा, सेवक राम नेताम बीजापुर, हेमचंद यादव बिलासपुर, संदीप शर्मा मुंगेली, भूपेन्द्र सवन्नी जांजगीर चापा, दीपक पटेल कोरबा, शिवरतन शर्मा रायगढ, मेजर अनिल सिंह जशपुर, सच्चिदानंद उपासने सरगुजा, जोगेश लाम्बा सूरजपुर, भीमसेन अग्रवाल बलरामपुर, अनुराग सिंहदेव कोरिया, भाजपा जिला प्रभारी बनाए गए हैं।

error: Content is protected !!