Advertisement Carousel

केरल में मानसून की भारी बारिश, तीन की मौत

केरल / केरल के इडुक्की जिले में मानसून संबंधी आपदा में तीन लोगों मौत होने की खबर है। राज्य के सभी हिस्से में तेज बारिश जारी है।
सात दिनों के विलंब के बाद दक्षिण-पश्चिमी मानसून बुधवार को केरल पहुंच गया था। इसके बाद से ही केरल में झमाझम बारिश हो रही है। मॉनसून की दस्तक से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं कुछ इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को परेशानी भी हो रही है। बारिश और आंधी-तूफान की वजह से केरल के इडुक्की जिले में मानसून संबंधी आपदा में तीन लोगों मौत होने की ख़बर है। राज्य के सभी हिस्सों में तेज बारिश जारी है। केरल में बारिश के चलते तैयार फसलों और जानमाल को भारी नुकसान हुआ है। अब तक मानसून के कारण 100 से अधिक घर में नुकसान हुआ है, तो दो मकानों के पूरी तरह से पानी में बह जाने की ख़बर है।

मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु के अधिकांश हिस्से और कर्नाटक में दक्षिण के दूर-दराज वाले कुछ इलाकों और बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी हिस्से में भी यह आगे बढ़ गया है। वहीं रॉयलसीमा के कुछ हिस्सों और तटीय आंध्रप्रदेश में भी मॉनसून आगे बढा है जिससे आंध्रप्रदेश के तमाम जिलों में भी बारिश हो रही है। गुंटूर और विजयवाडा जैसे शहरों में बारिश ने लोगों को भारी राहत दी है। अगले 24 से 48 घंटों में मॉनसून के तटीय कर्नाटक के साथ ही आंध्र और तेलंगाना के हिस्सों में पहुंचने के आसार हैं

बात उत्तर भारत की करें तो यहां भी लोगों को बारिश के चलते गर्मी से कुछ राहत मिली है । राजधानी दिल्ली में देर रात हल्की बारिश के बाद आज सुबह मौसम सुहाना हो गया तथा आसमान में बादल छाए रहे । हालंकि इसके वाबजूद न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं आयी और यह 30.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। दिन में उमस की वजह से लोग परेशान रहे । बात यूपी की करें तो वहां भी कई जगहों पर पिछले 24 घंटों में बारिश हुई है ।

राज्य के अलग-अलग इलाकों में आंधी, वर्षा और बिजली गिरने से कम से कम 17 लोगों की मृत्यु हो गयी तथा 15 से अधिक घायल हो गये । वहीं उत्तराखंड के देहरादून में मूसलाधार बारिश के बाद ओले गिरे हैं बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भी बारिश हुई है । मौसम विभाग के मुताबिक 15 जुलाई तक देश के सभी हिस्सों में मानसून की बारिश होने लगेगी। हालांकि मध्यप्रगेश में 20 जून तक पहुंचने की उम्मीद है।

error: Content is protected !!