Advertisement Carousel

अनोखा मंदिर – जिसके अन्दर जाने से डरते है लोग

हिमाचल / चम्बा / मंदिर भारत की पहचान हैं, हमारे देश में हर गली और कस्बे में मंदिर मिल जाते हैं। मंदिरो में लोग बड़ी भक्ति और श्रद्धा से साथ आतें है और निर्भीक होकर परमात्मा से मन की इच्छा माँगते हैं।यह स्वाभिक है मंदिर आते वक्त कोई डरता नहीं है, आखिर भगवान के पास आने पर डर कैसा पर भारत में एक ऐसा भी मंदिर है जिसके अन्दर जाने से ही लोग डरते है।

क्या कारण है आईये जानते हैं….

Yamraj-temple-1आज हम जिस मंदिर की बात करने वाले है वो किसी देवता का नही बल्कि मौत के सौदागर यमराज का है| यहा यमराज अपने सहायक चित्रगुप्त के साथ विराजमान है। दिल्ली से करीब 500 किलोमीटर की दूरी पर हिमाचल के चम्बा जिले में भरमौर नामक स्थान में स्थित है यह मंदिर । इस मंदिर में एक खाली कमरा है जिसमे चित्रगुप्त को यमराज के साथ बैठा बताया जाता है। शास्त्रों में बताया गया है की चित्रगुप्त हर व्यक्ति के कर्मो को लेखा जोखा सँभालते है और उसके अनुसार ही उस व्यक्ति के मरने के बाद उसके आगे की अच्छी या बुरी यात्रा शुरू करते है।

error: Content is protected !!