00 स्वच्छ भारत मिषन से जोड़ने के लिए जिला पंचायत में एक दिवसीय कार्यषाला संपन्न
कोरिया / स्वच्छ भारत मिषन ग्रामीण के तहत शुक्रवार को जिला पंचायत के मंथन कक्ष में मितानिन प्रषिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिले भर के प्रत्येक पारे टोले में काम कर रही इन मानसेवी कार्यकत्र्ताओं की टीम के सदस्य अब जिले भर में स्वच्छता अभियान के विशेष प्रेरक के रूप में कार्य करेंगे। एक दिवसीय इस कार्यशाला में उपस्थित सदस्यों को स्वच्छता के दूत के रूप में कार्य करने के लिए प्रषिक्षण और आवष्यक जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यशाला का औपचारिक शुभारंभ महात्मा गांधी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कलावती मरकाम ने किया। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी सुश्री संतन जांगड़े, उपाध्यक्ष श्रीमती सरोजिनी कमरो और जिला जल एवं स्वच्छता समिती के अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, मितानिन कार्यक्रम की जिला समन्वयक और सभी मितानिन प्रषिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित मितानिन प्रषिक्षकों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मरकाम ने कहा कि स्वच्छता के लिए आप सभी का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। मितानिने पूरे जिले में हर घर तक पहुंच रखती हैं। और साथ ही साथ गांव का हर बच्चा और महिला मितानिनों से सीधे जुडे़ हूए हैं। इस पहुंच का सीधा लाभ अब जिले के स्वच्छ भारत मिशन को गति देने में मिलेगा। आप अपने अपने क्षेत्र में शौचालय निर्माण और उसके उपयोग के लिए प्रेरक का कार्य करें। ताकि हमारे जिले को स्वच्छता का नया आयाम प्राप्त हो सके। इस अवसर पर देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि कम संसाधन के बावजूद सबसे बेहतर कार्य परिणाम देने के लिए जिले में मितानिनों का योगदान उल्लेखनीय है। उन्होने कहा कि आज की इस कार्यषाला के बाद इनकी इस क्षमता का और बेहतर लाभ आम जनता को मिल सकेगा। उन्होने सभी को इस राष्ट्रीय महत्व के काम में मन लगाकर काम करने का आग्रह किया।
मितानिन प्रषिक्षकों को संवोधित करते हुए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री संतन ने कहा कि आप सभी की ग्रामीण जनजीवन में विशेषस्थिति है। हर घर की महिला जो परिवार की धुरी है उससे आप सीधे संपर्क में हैं। इस संपर्क का अब सही दिशा में प्रयोग करने के लिए आप सब आगे आंए। हमारे ग्रामीण परिवारों के बीच आप सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य के लिए मुख्य सलाहकार हैं। इस प्रभाव का और बेहतर प्रयोग करते हुए आप सभी परिवारो के बीच शौचालय निर्माण और उसके निरंतर उपयोग के लिए प्रेरणा दें। आप सभी के सहयोग से हमारे जिले में स्वच्छता के आयाम जल्द पुरे होंगें। सुश्री संतन ने सभी को प्रेरित करते हुए इस महत्वपूर्ण अभियान के सफल क्रियान्वयन की जिम्मेदारी लेने की अपील की। कार्यषाला को जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी श्री जी सी खांडेकर ने भी संबोधित किया। कार्यषाला के दौरान सभी को लिखित सामग्री भी प्रदान की गई। इसके साथ ही मितानिनो के प्रषिक्षकों की कार्यषाला में स्वच्छता के सभी आयाम और शौचालय निर्माण की मूलभूत जानकारी फिल्मों के माध्यम से दी गई। इसके बाद जिला समन्वयक शहनाज ने पावर पांइट प्रजेन्टेशन देंकर उन्हे शौचालय के महत्व से अवगत कराया। कार्यशाला में जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के टीम के सदस्यों सुश्री विनीता, सुश्री नेहा और श्रीमती प्रभा ने सामुदायिक सहभागिता से स्वच्छता के लिए प्रषिक्षित करने के लिए सीएलटीएस का प्रस्तुतीकरण किया। इसके साथ ही मितानिन प्रषिक्षकों को ग्रामीणेां के बीच जागरूकता फैलाने के तौर तरीकों से अवगत कराया गया। इस दौरान जिले के सभी मितानिन प्रषिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
