00 डॉ विनय जयसवाल की पहल पर थामा दामन .
कोरिया / चिरमिरी – लाहड़ी महाविद्द्यालय चिरमिरी के नव निर्वाचित अध्यक्ष सहित 50 निर्दलीयों ने पकड़ा कांग्रेस दल का साथ (एनएसयूआई) में हुए शामिल,
चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ विनय जयसवाल की पहल पर कांग्रेस में एक छोटी सी ख़ुशी की लहर शहर में देखने को मिली उक्त कार्यक्रम का सम्मेलन गोदरीपारा के संगत भवन में काफी विवाद के बीच सम्मपन्न हुआ। लाहिड़ी महाविद्यालय के निदर्लीय छात्र संघ के अध्यक्ष विजय शर्मा सहित छात्रसंघ के पदाधिकारीयों व 50 छात्र एवं छात्राओं ने कांग्रेस दल के एनएसयूआई संगठन से जुड़े । कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि काग्रेंस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ विनय जायसवाल ने समस्त पदाधिकारियों को बधाई देकर संगठित होकर कार्य करने की सलाह दी। इस दौरान वरिष्ठ काग्रेंसी दिनेश यादव, कांग्रेस पार्टी ब्लाक अध्यक्ष चुड़ामन दास, राकेश श्रीवास्तव, वरुण शर्मा, दिपांकर, रींकू, विशाल, गुड्डू सिंह, शशिधर जायसवाल, अल्लू केशरवानी, मजिदून निशा उपस्थित थे ।।
लाहड़ी महाविद्द्यालय चिरमिरी के नव निर्वाचित अध्यक्ष सहित 50 निर्दलीयों ने पकड़ा कांग्रेस दल का साथ
