00 विकास का पैमाना निर्माण नहीं सामाजिक दायित्व भी – कलेक्टर कोरिया
कोरिया / चिरमिरी – नगर पालिक निगम चिरमिरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 में क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल व कलेक्टर कोरिया एस प्रकाश ने मिलकर दशकों से मूलभूत समस्याओं से वंचित स्थानीय निवासियों की समस्याओं से बारिश के बीच रूबरू हुये और जल्द निराकरण का आस्वाशन भी दिया।
ज्ञात हो कि नगर पालिक निगम चिरमिरी का वार्ड क्रमांक 1 नगर निगम में शामिल होने के बाद से ही लामीघोड़ा, रामपुर, कारीमाटी में मूलभूत आवश्यकताओं सड़क बिजली व पानी से दशकों से जूझ रहा है। जिसके लिए वार्ड पार्षद व स्थानीय निवासी हमेशा से प्रयासरत रहे है। इस समस्या को विकास पर्व के बाद से गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय विधायक जायसवाल ने कलेक्टर कोरिया के साथ संयुक्त दौरा बनाकर मूलभूत समस्याओं को देखा व सुना। जिसके बाद सड़क, पुल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विघुत विस्तार कार्य साथ ही छात्रों के निवास प्रमाण पत्र बनाने का कार्य जल्द से जल्द कराये जाने के निर्देश दिये गये है। निगम क्षेत्र का वार्ड होने के बाद अत्यंत दयनीय स्थिति देखते हुए कलेक्टर व विधायक ने काफी दुःख प्रकट किया और कहा कि आज के समय में ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐसी स्थिति देखने को नहीं मिलती है जिस प्रकार से नगरीय निकाय होने के बाद भी दशकों से यहां के निवासी मजबूरी में सुविधा विहीन जीवन यापन करने को मजबूर है।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री संतन जांगडे, डिप्टी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी गुड्डू लाल जगत, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता डीपी भूआर्य, नगर निगम अध्यक्ष कार्तीवासो, नेता प्रतिपक्ष अयाजउद्दीन सिद्धिकी, एसडीएम अमृत ध्रुव, निगम अभियंता आर पी सोनकर, भाजपा जिला महामंत्री रामेश्वर पाण्डेय, वार्ड पार्षद राजकुमारी सहित काफी संख्या में स्थानीय वार्डवासी उपस्थित रहे।
बारिश के बीच प्रशासन का दौरा जारी लोगो और उनके समस्याओं से हो रहे रूबरू, जल्द निराकरण का आस्वाशन
