00 कलेक्टर कोरिया एस प्रकाश ने किया अमृतधारा में निर्माणाधीन कार्येा का अवलोकन
कोरिया / कलेक्टर कोरिया एस प्रकाश अपने भ्रमण के दौरान जिले के प्रसिध्द पर्यटन स्थल अमृतधारा पहुंचे। इस अवसर पर उन्होने अमृतधारा मे निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन किया। अमृतधारा मे ग्रामीण यांत्रिकी विभाग द्वारा पंचायत रिसोर्स सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर एस प्रकाश ने पंचायत रिसोर्स सेंटर का कार्य के साथ साथ पर्यटकों के लिए काॅटेज का निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये। इसके पूर्व उन्होने अमृतधारा के वृहंगम दृष्य का भी अवलोकन किया।
उल्लेखनीय है कि अमृतधारा जलप्रपात का वृहंगम दृष्य पर्यटको के लिये आकर्शण का केद्र बना हुआ है। इस वृहंगम दृष्य को देखने के लिए दूर दूर से पर्यटक आ रहे है। कलेक्टर एस प्रकाश द्वारा अमृतधारा में बच्चों के लिए विषेश झूला, फिसल पट्टी और अन्य उपकरण लगाये गये है। वहीं मुख्य मार्ग से लेकर जलप्रपात तक सडक बनाये जाने से पर्यटकों का जलप्रपात तक पहुंचना आसान हो गया है। उन्होने अमृतधारा जलप्रपात में सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किये गये है।
इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री संतन जांगडे, मनेन्द्रगढ अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, डिप्टी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी गुड्डू लाल जगत एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता डीपी भूआर्य उपस्थित थे।
पर्यटकों के लिए काॅटेज का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश – कलेक्टर कोरिया
