Advertisement Carousel

9 पेटियो में 107 लीटर कफ सीरप, एक वैन एक बाइक सहीत 04 आरोपियों पकड़ाए, SP ने कहा नशे के खिलाफ जारी रहेगी कार्यवाही

** 02 चोरियों का भी खुलासा
** चोरियों में एक लाख का सामान सहित 05 आरोपी हिरासत में
** झारखण्ड से माल खरीदी कर जिले में खपाया जाता था कफ सीरप

कोरिया / सिटी कोतवाली बैकुण्ठपुर पुलिस ने कफ सीरप बेचने वाले गिरोह को पकड़ने में सफलता पाई है मामले में 04 आरोपियों से 9 पेटियो में 107 लीटर कफ सीरप, एक वैन एक बाइक और कई नशे में आने वाले टेबलेट का जखीरा बरामद किया है। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार ने इस पुरे मामले का खुलासा करते हुए कहा कि ये कार्यवाही जारी रहेगी। ये शुरुआत है लगभग आरोपी अब पकडे गए है और लगातार पकडे जा रहे है। पुलिस के अनुसार झारखण्ड के गढवा से माल खरीदी कर जिले में इसे उचे दामों में खपाया जाता था।

20160718_123451-1मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार ने बताया की बैकुंठपुर पुलिस एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही के तहत आरोपी –
(1) श्रवण सोनी पिता स्व0 ओमप्रकाश सोनी निवासी स्कूलपारा बैकुंठपुर,
(2) मो0 तनवीर पिता मो0 मुस्ताक गाम डबरीपारा बैकुंठपुर
(3) अमृतलाल पिता नान्दुराम आमापारा बैकुंठपुर,
(4) मो0 वसीम पिता मो0 नसीम निवासी डबरीपारा बैकुंठपुर

कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध भंडारण एवं विक्रय हेतु बिना किसी वैध लाइसेंस तथा क्रय बिल न होने पर गिरफ्तार किया गया है, उनके पास से Rexley-T Cough Syrup 100 ml. 961 बॉटल Spasmo proxyvon plus Capsule 56 नग Kuft care-C 100 ml. 54 बाॅटल बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी मो0 तनवीर से बिना नंबर प्लेट की बजाज डिस्कवर 150 बाईक एवं मो0 वसीम से सुजुकी वाहन क्रमांक सीजी 16 बी 2269 कार्यवाही के दौरान अवैध दवाईयों के परिवहन हुआ पाया गया जिसे जप्त की गयी है। आरोपी श्रवण सोनी स्कूलपारा पान ठेला लगाकर व्यवसाय करता है व पान ठेले से ही अवैध रूप से नशीली दवाईयों का विक्रय किया करता था। नशीली दवाईयां ये गढ़वा से अम्बिकापुर बस में लेकर अम्बिकापुर तक आये थे तथा अम्बिकापुर से बैकुंठपुर सुजुकी वाहन में माल लेकर आये थे। मो0 वसीम कफ सिरप को 40 रू0 में गढवा से खरीदकर श्रवण सोनी का 78 रू0 में बेचता था, जिसे श्रवण सोनी 100 रू0 में ग्राहको को विक्रय करता था।

20160718_124104111पुलिस की सरहना – स्थानीय आमजनों ने लगातार पुलिस को मिल रही कामयाबी को सराहा है उन्हें अब विस्वास होने लगा है की सूबे के युवाओं को नशे के चंगुल से बचाया जा सकेगा। अब चौक चौराहो में लोग पुलिस की वाहवाही करते देखे जा रहे है।

चोरी का भी हुआ खुलासा – पिछले दिनों जिले के नगरीय क्षेत्र चिरिमिरी और पटना क्षेत्र में चोरियों की वारदात हुई थी जिसका भी पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार ने खुलासा करते हुए बताया की –

चोरी नंबर 01 – आवेदक संतोष कुमार निवासी ईटा भटठा दफाई हल्दीबाड़ी चिरमिरी के रिपोर्ट पर थाना चिरमिरी में अपराध क्रमांक 192/16 धारा 457,380 ताहि. दिनांक 06.06.2016 को दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। मामले में प्रार्थी के द्वारा 02 नग सोने का मंगलसूत्र, 01 नग सोने का चैन, 03 नग सोने की अंगूठी, 02 नग कान का टप्स व अन्य सामान कुल कीमत 60,000/- रू0 की संपत्ति चोरी होने बाबत रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। मामले में आरोपी रज्जन पिता जुम्मन खान निवासी छोटाबाजार चिरमिरी हाॅल पता शहडोल की सक्रिय भूमिका रही है, दिनांक घटना 06.06.2016 की रात वह अनूपपुर से रेल मार्ग से अपने सहयोगी विक्रम सिंह, राजू सिंह को लेकर चिरमिरी पहुचा, जहां रेल्वे स्टेशन में इनकी मुलाकात शंभू रजक से हुयी थी, ये सभी आपस में मिलकर योजना बनाये और रात 12ः30 बजे घटना स्थल पहुंचकर इनके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। चिरमिरी पुलिस के द्वारा आरोपियों की ट्रेकिंग लगातार सप्ताह भर उनकी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखकर की गयी एवं आरोपी शंभू की गिरफ्तारी बिलासपुर से तथा आरोपी विक्रम राजपूत एवं राजू राजपूत की गिरफ्तारी अनूपपुर से की गई, आरोपी रज्जन दबिश के दौरान फरार हो गया। मामले में चिरमिरी पुलिस द्वारा आरोपियों
(1) शंभू रजक पिता विजय रजक निवासी टिकरापारा, बड़ाबाजार चिरमिरी
(2) विक्रम सिंह पिता छोटेलाल सिंह निवासी न्यू माईनस क्वार्टर छोटीबाजार चिरमिरी
(3) राजू उर्फ राजेन्द्र प्रताप सिंह पिता छोटेलाल ठाकुर निवासी ग्राम ग्वाहरी जिला अपूपपुर म.प्र. से गिरफ्तारी की गयी है

इनसे 01 हीरोहोण्डा सीडी डान मोटर सायकल, 03 नग मोबाईल सेट, 01 नग सोने का मंगलसूत्र, 01 जोडी सोने की कान की बाली, गले की चैन, चांदी का 01 जोडा पायल, 02 जोडी चांदी की बिछिया कुल कीमत 50,000 रू0 का मशरूका बरामद किया गया है। यह मोटर सायकल चोरी के जेवरात को बेचकर खरीदा गया है।

चोरी नंबर 02 – आवेदक संतोष सोनी पिता कामता प्रसाद सोनी निवासी चितमारपारा थाना पटना ने थाना पटना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17.07.2016 को रात्रि 08ः00 बजे अपने किराना दुकान में ताला बंद करके अपने घर खाना खाने चला गया था, खाना खाकर 09.30 बजे वापस दुकान आया तो देखा कि अज्ञात चोर द्वारा दुकान का कुंडी तोडकर उषा कंपनी का 01 छोटा कूलर, स्टेबलाईजर, किराना सामान-पारलेजी 55 पैकेट, रिफाईन तेल 24 पैकेट, निरमा ब्युटी साबुन 64 नग, बटर बाईट बिस्किट 19 पैकेट, सरसो तेल 03 पैकेट, एक पाव 04 नग ड्रिम लाईट, 14 नग गुडाखू, 14 नग वैसलिन, 28 पीस वासमोल, 18 नग पावडर, 07 पीस राजश्री गुटखा, 05 पुडा साबुन, 05 पीस आवला तेल कुल कीमत 13,500 रू0 का चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पटना में अपराध क्रमांक 150/16 धारा 457,380 ताहि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा पटना पुलिस द्वारा तत्काल प्रार्थी के रिपोर्ट पर घटना स्थल पहुचकर मामले की जाँच पारम्भ किया गया, जिसमें आरोपी
(01) रामसिंह पिता केशव प्रसाद बसोर
(2) अंकित बसोर उर्फ छोटू सिंह पिता सुखबाजर बसोर
(3) जितेश कुमार मिश्रा पिता मिथिला प्रसाद

तीनो निवासी चितमारपारा थाना पटना से उक्त मशरूका को बरामद किया गया है एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।20160718_125021

error: Content is protected !!