मैनपाट / मैनपाट के विकासखण्ड मुख्यालय नर्मदापुर में महाविद्यालय संचालन व स्थापना को लेकर छात्र संगठनों का आंदोलन प्रारम्भ हो गया है। पूर्व नियोजित कार्यक्रम अनुसार आज विकासखण्ड मुख्यालय नर्मदापुर में सैकड़ो छात्र एकत्रित होकर नर्मदापुर बस स्टेंड चौक पर धरने पर बैठ गए। इसके पश्चात सभी छात्र नारेबाजी करते हुए जनपद प्रांगण पहुच कर जनपद के सामने बैठ गए।
छात्रों ने एक स्वर में मांग किया कि नवीन महाविद्यालय का संचालन मैनपाट के छात्रों के हित को देखते हुए नर्मदापुर में ही किया जाए। छात्र नेता रामाश्रय यादव ने कहा कि मैनपाट तराई व पठारी क्षेत्र को देखते हुए नर्मदापुर मैनपाट का केंद्र है। साथ ही समस्त कार्यालय, आश्रम, छात्रावास नर्मदापुर में ही संचालीत है। समस्त छात्रों के सुविधा को देखते हुए हम सभी छात्र विकासखण्ड मुख्यालय नर्मदापुर में ही कालेज संचालन की मांग कर रहें है। छात्र नेता आशुतोष भगत ने बताया कि तराई क्षेत्र के छात्रों को सीतापुर में प्रवेश नही मिल पाता है। साथ ही मैनपाट में कॉलेज खुलने पर समस्त मैनपाट के छात्रों को लाभ हो इस बात को ध्यान में रखकर कालेज का संचालन व स्थापना किया जाए। हम शांतिपूर्ण तरीके से अपने मांगो के समर्थन में धरना पर बैठे हैं।
जनपद पहुचे एसडीएम अतुल शेटे ने छात्रों से आंदोलन वापस लेने को कहा कि और साथ ही सभी छात्रों को कलेक्टर महोदया से मिलकल अपनी बातें रखने को कहा है। एस डी एम अतुल शेटे ने छात्रों को आश्वासन दिलाया कि कलेक्टर महोदया तक उनकी बातें पहुचाई जाएंगी। माननीय मुख्यमंत्री जी ने मैनपाट के छात्रों को जो कालेज का सौगात दिया है उसका दुर्दशा न हो जाए इस बात को ध्यान में रखकर मुख्यालय में ही कालेज की स्थापना व संचालन किया जाए।एसडीएम के आश्वासन पर छात्रों ने अपना आंदोलन दो दिनों तक स्थगित रखने का निर्णय लिया है। आगे के आंदोलन के संदर्भ में कलेक्टर महोदया से मिलने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
आंदोलन में नरेंद्र यादव, रामाश्रय यादव, धनंजय सिंह, श्रवण यादव, बिकास, आशुतोष, रामभरोश, अनुराग नामदेव, नीरज, विशाल, अंकित, अवधेश, रामदेव, शुभास, कमींदर, आदित्य, कर्ण, हिमांशु, रविन्द्र, हीरालाल, राहुल, सर्वेश, दीपक, शिवशक्ति,श्रवण, दीपक, मुकेश, अंकित, संतलाल, बिक्की, अरबाज, उमेश, नरेश, गुड्डू, रवि, महेश, दीपक, मिंटूट, ऋषभ सहित सैकड़ो छात्र उपस्थित थे।
