Advertisement Carousel

सरकार ने जारी किया 7th कमीशन पर नोटिफिकेशन, अगस्त से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

00 केंद्र सरकार ने 7th पे कमीशन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया

दिल्ली / केंद्र सरकार ने मंगलवार को 7th पे कमीशन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इससे केंद्र सरकार के लाखों इम्प्लॉइज को अगस्त से ही रिवाइज्ड सैलरी मिलने की उम्मीद है।

– सरकार ने जून में 7th पे कमीशन की सिफारिशों को मंजूरी दी थी।
– अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि इससे इम्प्लॉइज की मिनिमम सैलरी 7 से 18 हजार तक बढ़ जाएगी।
– जेटली ने ये भी कहा था कि सभी क्लास के इम्प्लॉइज की बेसिक सैलरी 2.57 गुना बढ़ेगी।
– सरकार ने एलान किया कि सीबीएसई चीफ राजेश कुमार चतुर्वेदी को 7th पे कमीशन की इम्प्लीमेंटेशन सेल का भी इन्चार्ज बनाया गया है।
– सीबीएसई चीफ बनने से पहले राजेश सेल में ज्वॉइंट सेक्रेटरी रहे थे।

7th पे कमीशन में क्या ?
– 1 जनवरी 2016 से सिफारिशें लागू होंगी। फायदा सेंट्रल गवर्नमेंट के 47 लाख इम्प्लॉइज और 53 लाख पेंशनर्स को मिलेगा।
– जून तक का 6 महीने का एरियर्स सरकार मार्च 2017 से पहले ही देगी।

69 साल में 327 गुना बढ़ी सैलरी –
– पे कमीशन का इतिहास 69 साल पुराना है।
– 1947 में बने पहले पे कमीशन ने मिनिमम सैलरी 55 रु. तय की थी। तब से अब तक इम्प्लॉइज की सैलरी 327 गुना बढ़ चुकी है।

70 साल में सबसे कम इजाफे की सिफारिश, पहले कमीशन में 10 रुपए बढ़ी थी सैलरी – बेसिक पे के मामले में यह 70 साल में सबसे कम बढ़ोत्तरी की सिफारिश है। क्योंकि इस बार यह 16% बढ़ाने की बात कही गई है। जबकि 6th पे कमीशन में बेसिक सैलरी 20% बढ़ाने की सिफारिश की गर्इ थी। पहले पे कमीशन में रेलवे के क्लास-4 इम्प्लॉईज की सैलरी 10 रुपए से 30 रुपए तक बढ़ाई गई थी।

error: Content is protected !!