Advertisement Carousel

तहसील कार्यालय में धरना प्रदर्शन और ताला बंदी, SDM की समझाईस से हुआ समाप्त

रिपोर्ट / मुकेश विश्वकर्मा / 9981361600

पेंड्रा / मरवाही तहसील कार्यालय में तहसीलदार की मांग को लेकर कार्यालय के सामने ही अधिवक्ता संघ और जनप्रतिनिधियो ने धरना प्रदर्शन और तहसील कार्यालय में ताला बंदी की मामले की जानकारी जैसे ही SDM पेंड्रारोड को हुई तो वे मौके पर पहुची और अधिवक्ता संघ से अपील कर ताला खुलवाया और धरना समाप्त करने को कहा और जल्द ही व्य्वस्था दुरुस्त करने की बात कही।
IMG-20160801-WA0114जिला मुख्यालय से लगभग 150 किलोमीटर दूर स्थित जिले का मरवाही तहसील पर यहाँ पर काफी दिनों से तहसीलदार के ना होने के चलते लोगो का तहसील से सम्बंधित कार्य काफी प्रभावित हो रहा है । बड़े तो बड़े स्कूली बच्चे भी तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहे है कोई जाति प्रमाण पत्र के लिए तो कोई निवास प्रमाण पत्र के लिए । यहाँ तक की तहसील कार्यालय में जो वकील रहते है तहसील दार के ना होने के चलते उनको भी आर्थिक रूप से काफी परेशानी झेलनी पड रही है जिसके चलते अधिवक्ता संघ और स्थानीय जनप्रतिनिधियो ने इस मामले में सप्ताह भर पहले स्थानीय प्रशासन को एक ज्ञापन देकर जल्द से जल्द तहसीलदार की नियुक्ति किये जाने की मांग की और अगर मांग पूरी ना होने पर आज दिनाक को तहसील कार्यालय में धरना और तालाबंदी किये जाने की बात की थी और आज तक प्रशासन ने यहाँ पर तहसीलदार की व्य्वस्था नहीं किया जा सका जिसके बाद आज मरवाही के अधिवक्ता संघ और स्थानीय लोगो ने तहसील कार्यालय के सामने पहुचकर धरना दिया और नारेबाज़ी करते हुए जाकर तहसील कार्यालय में ताला जड़ दिए।
IMG-20160801-WA0117मामले की जानकारी मिलते ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेंड्रारोड नम्रता गांधी मौके पर पहुचकर लोगो को शात कराया और लोगो से अपील करते हुए ताला खुलवाया व जल्द से जल्द कार्यालय में तहसील दार की नियुक्ति किये जाने की बात कही और सभी लोगो को होने वाली परेशानी के सम्बन्ध में बात की जिसके बाद लोगो का गुस्सा शांत हुआ।

error: Content is protected !!