Advertisement Carousel

नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री और दवाई सप्लाई करने वाले 3 जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार

दंतेवाड़ा / पुलिस को एक बार फिर नक्सलियों के 3 जनमिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
बता दे कि सायबर सेल के निशानदेही पर जगदलपुर बस स्टैंड में घेराबंदी कर नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। कुवाकोंडा पुलिस के पूछताछ पर तीनों नक्सली ने अपना गुनाह कबूल किया। आरोपी नक्सलियों ने माओवादी नेता विनोद, देवा और गुण्डाधुर के साथ सक्रिय रूप से जुड़ कर काम करने की बात कही है। गिरफ्त में आए तीनों नक्सलियों ने फरवरी में हिंगा मंडावी की हत्या में शामिल होने की बात बताई। यह समूह नक्सल वारदात में शामिल होने के साथ-साथ संगठन के लिए विस्फोटक सामग्री, दवाइयां और दैनिक उपयोग की वस्तुए उपलब्ध करवाने का काम भी करते थे।
error: Content is protected !!