रायपुर / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रतिनिधि मंडल इकबाल एहमद रिजवी, नितिन भंसाली और विकास दुबे द्वारा आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के कार्यालय में हुई बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त, नई दिल्ली के नाम से छत्तीसगढ़ में निष्पक्ष चुनाव कराने तथा द्वितीय चरण के मतदान की तिथि में परिवर्तन करने के लिये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ को एक ज्ञापन सौपा गया है।
बता दे कि इस दौरान जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रवक्ता नितिन भंसाली की बीजेपी नेता द्वारा पिंक बूथ हटाये जाने के नाम पर कुछ बहस भी हुई जिस पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने हस्तक्षेप करते हुए मामले को शांत किया।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी ने निम्न बिंदुओं पर ज्ञापन सौपा है –
1. चुनाव आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ में द्वितीय चरण के मतदान हेतु 20 नवम्बर 2018 की तिथि निर्धारित की है। चूंकि 20 नवम्बर को ईद मिलादउन्नबी का त्यौहार पड़ रहा है अतः उक्त तिथि में परिवर्तन कर 21 या 22 नवम्बर 2018 को द्वितीय चरण का मतदान करवाया जाय।
2. रिमोट एरिया में पदस्थ कलेक्टरों को तत्काल प्रभाव से बदला जाय ताकि चुनावों में निष्पक्षता बनी रहे।
3. प्रदेश में लगे सभी सरकारी विज्ञापनों के होर्डिंग्स को तत्काल हटाया जाये।
4. मोबाईल एप्स के माध्यम से हो रहे सरकारी योजनाओं के प्रचार को तत्काल रोका जाये।
5. प्रदेश में सरकारी माध्यम से किये जा रहे शराब के व्यापार को निर्वाचन आयोग अपनी निगरानी में तत्काल लें। शराब दुकानों के अलावा डिसलरी में भी निगरानी की जाय।
