रिपोर्टर / उगम पंवार
** धोलिया गांव के गंगा राम की ढाणी की घटना
** पूर्व में कई बार हो चुके है ऐसे हादसे
जैसलमेर / लाठी क्षेत्र के गंगाराम की ढाणी में हाई वोल्टेज विघुत लाइन की तारो से टकराने से दुर्लभ प्रजाति की दो गिद्ध की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर जीव प्रेमी तहशील सयोजक राधे श्याम पेमाणि वहाँ पर पहुंचे और मृत गिद्धों की सुचना वन विभाग रेंजर प्रकाश सिंह को दी व लाठी चिकित्सालय को सूचित किया।

सूचना मिलते ही तत्कालीन कार्रवाई करते हुए वन विभाग रेंजर प्रकाश सिंह ने वन विभाग कर्मचारियों को तुरंत मौके पर भेजा। वन विभाग कार्मिक वन पाल देवी सिंह व वेलदार गेपराराम, वेलदार बस्छु खान व वेलदार भागे खान मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। वन पाल ने बताया की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो गिध्दो की मौत हुई।
मृत गिध्दो को वन विभाग कर्मचारी द्वारा लाठी पशु चिकित्सालय लाया गया जंहा डॉक्टर छुट्टी पर होने की वजह से वन विभाग अधिकारियों ने मृत गिध्दो को अस्थाई रेस्क्यू सेंटर पोस्टमार्टम ना होने तक रखा गया वन्य जीव प्रेमी राधेश्याम पेमानी ने बताया कि ऐसी घटना कई बार पहले व दो दिन पहले भी हो गयी है। पूर्व में गोडावण की भी मौत वा 8 गिद्ध मर चुके है विद्युत लाइन के चपेट में आने से हो चुकी है।
पक्षियों के बचाव हेतु बर्ड रिफ्लेक्टर लगाने की मांग पर डीएनपी ने जल्द ही बर्ड रिफ्लेक्टर लगाने का वादा किया था परंतु 2 महीने बीत जाने के बाद अब तक बर्ड रिफ्लेक्टर नही लगाए गए जिसके कारण आज दो और दुर्लभ प्रजाति के गिद्धों की मृत्यु हो गयी।
इस क्षेत्र में रेल, विद्युत लाइनों, आवारा कुत्तों द्वरा शिकार से अनगिनत जीवो की मौत होती रहती है पर फिर भी कोई कार्रवाही नहीं हो रही है।
