Advertisement Carousel

कोरोना महादेव मंदिर के कारण कोरोना संक्रमण से मुक्त हैं ये इलाका 

मध्य प्रदेश बैतूल / विश्वव्यापी कोरोना महामारी ने दुनिया के जीने का अंदाज बदल दिया है. कोरोना ने इंसानों को इस महामारी से लड़ने और इसे याद रखने के भी अलग-अलग तेवर दिए हैं. कोई पैदा हो रहे नवजातों का नाम कोरोना रख रहा है, तो कोई इस महामारी से बचने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन पर ही अपने बच्चों के नाम रख दे रहा.

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में तो इस महामारी से बचने के लिए कोरोना महादेव मंदिर बना दिया गया है. यह मंदिर किसी आम आदमी ने नहीं बल्कि एक सेवानिवृत्त थानेदार ने बनवाया है. इस थानेदार ने रिटायर होने के बाद पुराने शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कराया और इसका नाम रख दिया ‘कोरोना महादेव मंदिर.’

बैतूल जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर चिचोली कस्बे के थाना परिसर में यह कोरोना महादेव मंदिर आजकल लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है. हालांकि लॉकडाउन के चलते इस मंदिर में बहुत ज्यादा लोगों को पूजा-पाठ की अनुमति नहीं है. थाना परिसर में यह शिव मंदिर बेहद पुराना है जिसकी मूर्ति खंडित हो गई थी. 

रिटायर टीआई आरडी शर्मा ने इसके जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया और यहां नई मूर्ति स्थापित करवा दी. संगमरमर से बनी इस मूर्ति को स्थापित करने के बाद मंदिर को कोरोना महादेव मंदिर नाम दे दिया. टीआई आरडी शर्मा बीते 31 मई को ही रिटायर हुए हैं. उनका कहना है कि शिव भगवान की वजह से ही उनका इलाका कोरोना संक्रमण से मुक्त हैं.

error: Content is protected !!