Advertisement Carousel

मनरेगा कार्यस्थलों पर कोरोना जागरूकता के लिए सुरक्षा शपथ भी प्रारंभ – तूलिका

00 प्रमुख सचिव के निर्देश अनुसार सभी ग्राम पंचायतों में क्या करें क्या न करें पर शपथ शुरू
कोरिया / कोरिया जिले के सभी मनरेगा कार्यस्थलों पर कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए सुरक्षा के 12 प्रमुख उपाय श्रमिकों को एक शपथ के रूप मे अभ्यास कराए जा रहे हैं।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी तूलिका प्रजापति ने बताया कि यह जागरूकता का कार्य जिले मे प्रत्येक कार्यस्थल पर अनिवार्य रूप से कराए जाने के निर्देश राज्य शासन से प्राप्त हुए हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा गत दिवस एक पत्र जारी कर सभी कार्यस्थलों पर 12 बिंदुओं की जानकारी देकर मनरेगा श्रमिकों को महामारी से बचाव करने के तरीके बताए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उसी अनुक्रम में श्रमिकों को यह 12 उपाय हमेशा के लिए अभ्यास में आ जाएं इसके लिए इन 12 उपायों केा कोरोना से सुरक्षा शपथ के रूप में दिलाया जा रहा है। उन्होने बताया कि कोरिया जिले के सभी मनरेगा कार्यस्थलों में राज्य शासन के महत्वपूर्ण निर्देशों के पालन के लिए लिए इसे एक शपथ के रूप में  इसी अनुक्रम में सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। यह कार्य प्रत्येक मनरेगा कार्यस्थल पर किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में जिले की 269 ग्राम पंचायतों में 1786 रोजगार मूलक कार्य महात्मा गांधी नरेगा के तहत कराए जा रहे हैं। इन कार्यो के अंतर्गत कुल 60 हजार 481 पंजीकृत श्रमिकों को रोजगारमूलक कार्य में संलग्न किया गया है।  
      महामारी से जागरूकता के लिए आयोजित किए जाने वाले सुरक्षा शपथ के बारे मे ंज्यादा जानकारी देते हुए जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी तूलिका प्रजापति ने बताया कि जिले के सभी रोजगार सहायकों और पंचायत सचिवों को कोविड-19 से बचने ‘क्या करें और क्या नहीं’ के तहत मजदूरों को सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू, खैनी इत्यादि नहीं चबाने और थूकने की मनाही के बारे में जानकारी देने के निर्देश जारी किए गए हैं। इन पर अमल भी शुरू कर दिया गया है। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर कम से कम एक मीटर (तीन फीट) की शारीरिक दूरी बनाए रखने, के साथ व्यक्तिगत, श्वसन और हाथ की स्वच्छता बनाए रखने तथा आंख, नाक और मुंह को छूने से बचने जैसी सावधानियों को अभ्यास में लाने को कहा गया है।
       जिला पंचायत सीइओ तूलिका ने आगे बताया कि 12 उपायों के तहत मनरेगा कार्यस्थलों पर श्रमिकों को हर सप्ताह हाथ से बने एवं दोबारा उपयोग किए जा सकने वाले मास्क से पूरे समय चेहरा ढंकने, मास्क नहीं होने पर साफ कपड़े या गमछे से चेहरा ढंकने, छींकते एवं खांसते समय नाक व मुंह को ढंकने, हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोने, साबुन और पानी उपलब्ध न होने पर कम से कम 60 प्रतिशत अल्कोहल की मात्रा वाले हैंड-सेनिटाइजर का उपयोग करने, घर के भीतर और बाहर नियमित साफ-सफाई रखने तथा स्पर्श वाली सतहों को कीटाणुरहित रखने के बारे में शपथ दिलाई जा रही है। साथ ही उन्हें अनावश्यक यात्रा से बचने, सामाजिक आयोजनों व भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहने, बिना हाथ मिलाए और गले मिले दूर से हाथ जोड़कर अभिवादन करने और दूसरों का अभिवादन स्वीकार करने के बारे में भी शपथ के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। सभी को कोविड-19 पीड़ितों के स्वस्थ होकर लौटने या क्वारेंटाइन सेंटर्स से लौटे लोगों को खुले दिल से स्वीकार करने और ऐसे लोगों से भेदभाव नहीं करने के बारे में श्री श्रमिकों को जागरूक किया जा रहा है।  उन्हाने बताया कि यह शपथ रूपी आवश्यक जानकारी ग्राम रोजगार सहायक और ग्राम पंचायत सचिव के माध्यम से दिलाई जा रही है। साथ ही जिले के अधिकारियों के दो दल और सभी कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा भी प्रतिदिन 10, 10 से ज्यादा कार्यस्थलों का निरीक्षण कर श्रमिकों को जागरूक कर रहे हैं।

error: Content is protected !!