नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालयों में पैसे लेने के बाद नही दी जाती रसीद
महिलाओं से लघुशंका के लिए वसूल किया जाता है 5 – 10 रुपये
जगदलपुर छत्तीसगढ़ / जनसभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् ने नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा संचालित शौचालयों में पैसे लेने के बाद पक्का रसीद नही दिए जाने और इस तरह टैक्स चोरी करके भ्रष्टाचार करने वाले लोगों पर कार्यवाही की मांग निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल से वीडियो जारी जारी करके की है।
जानकारी होकि जनसभा संगठन के अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् व अन्य सदस्यों द्वारा अपने क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के विषयों को लगातार बेबाकी से उठाया जाता है। उन्होंने इस बार शौचालयों में उपयोग पश्चात देने वाली शुल्क के एवज में रशीद नही दिए जाने की समस्या और इसके पीछे जुड़ी भ्रष्टाचार को उज़ागर किया है।
डॉ. अरुण पाण्डेय् ने एक वीडियो जारी करके सार्वजिक शौचालयों में ग्राहकों को रसीद नही मिलने के कारण टैक्स चोरी करने का आरोप लगाया और पूंछा है कि सार्वजनिक शौचालयों में महापौर के इशारे पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है क्या ? उन्होंने निगम आयुक्त को इस संबन्ध में कड़ी कार्यवाही करने अनुरोध किया है।
