बलरामपुर / बलरामपुर जिले के रामानुजगंज पुलिस की टीम ने नशे के जखीरे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नशे के यह सौदागर महंगी कार में झारखंड से नशीली दवाई लाकर रामानुजगंज और उसके आसपास के क्षेत्रों में खपा रहे थे। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने 2 पेटी नशीला कफ सिरप और कार को भी जप्त किया है। जप्त कार और नशीली दवाओं की कीमत लगभग साढ़े तीन लाख बताई जा रही है।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस की टीम ने बताया कि कार सवार सुमित कुमार पासवान और उसका साथ ही अरशद खान अपने साथ लगातार नशीली दवाओं को दूसरे प्रदेश से लाकर यहां खपाने का काम करते थे। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों के साथ जब कार की तलाशी ली तो पुलिस के भी होश उड़ गए। महंगी कार में अवैध नशीली कफ सिरप भरी हुई थी और आरोपी उसे इस क्षेत्र में खपाने के लिए लेकर आए हुए थे। पुलिस ने कार समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और नशीली कफ सिरप को भी जप्त करते हुए कार्रवाई शुरू कर दिया है।
