0 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा – कांग्रेस की यह प्रदेश सरकार पूरी तरह जनता विरोधी
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी घटा देने के बावजूद छत्तीसगढ़ में वैट नहीं घटाने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा है। श्री साय ने कहा कि गाल बजाने के बजाय मुख्यमंत्री बघेल पेट्रोल-डीज़ल पर वैट घटाकर छत्तीसगढ़ को लोगों को राहत पहुँचाने काम करें, तो ज़्यादा अच्छा होगा।
