Advertisement Carousel

संकल्प ग्रुप ऑफ कॉलेज अनूपपुर के सिटी ऑफिस का हुआ उद्घाटन

कोरिया / संकल्प ग्रुप ऑफ कॉलेज अनूपपुर द्वारा बैकुंठपुर में सिटी ऑफिस का उद्घाटन आज अशोक जायसवाल नगर पालिका अध्यक्ष के कर कमलों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अंकित शुक्ला चेयरमैन संकल्प ग्रुप ऑफ कॉलेज, श्रीमती ललिता मिश्रा मैनेजर इलाहाबाद बैंक के द्वारा किया गया। साथ ही इस दौरान प्रशांत सोनी कोऑर्डिनेशन मैनेजर अपनी पत्नी श्रीमती कीर्ति सोनी के साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

आपको बता दे कि बैकुंठपुर स्थित एक सिटी ऑफिस का आज उद्घाटन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय छात्राओं को महाविद्यालय विषय के संबंध में सारी जानकारी इस सिटी ऑफिस से अब आसानी से मिला करेंगी। उन्हें छोटे-छोटे कार्य के लिए अनूपपुर आने की आवश्यकता नहीं होगी।

उक्त कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, संतोष ताम्रकार, सतेंद्र सोनी, राजकुमार साहू इत्यादि उपस्थित हुए।

error: Content is protected !!