Advertisement Carousel

प्रेमाबाग में होगा सूर्य महायज्ञ, कलश यात्रा आज प्रतिवर्ष हो रहे आयोजन के लिये तैयारी पूरी

कोरिया / प्रेमाबाग परिसर में स्थापित भगवान भोलेनाथ की शरण में मंगलवार से सूर्य महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, महायज्ञ के पहले चरण में कलष यात्रा निकाली जायेगी। उक्त धार्मिक आयोजन के लिये समिति द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है, भक्तों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

उक्ताशय की जानकारी देते हुये आयोजक देवरहा सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेष षिवहरे ने बताया कि प्रेमाबाग स्थित भगवान भोलेनाथ स्थानीय जनों की आस्था के प्रतीक हैं यहां हर वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर महायज्ञ का आयोजन आज कई वर्षो से किया जा रहा है जिसमें कि बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं। उन्होने बताया कि इस बार महायज्ञ को सूर्य महायज्ञ का नाम दिया गया है। आयोजन के पहले चरण में सबसे पहले आज मंगलवार को कलष यात्रा मंदिर परिसर से सुबह 10ः30 बजे निकाली जाएगी जो कि प्रमुख मार्गो से भ्रमण करते हुये पुनःमंदिर परिसर में निकाली जाएगी।

आयोजन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि महायज्ञ में 27,28 फरवरी एवं 1 मार्च को गंगा आरती का विषेष आकर्षण होगा। 1 मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना व अभिषेक किया जायेगा। 2 फरवरी को पूर्णाहूति विसर्जन व भ्ंाडारा किया जायेगा। श्री शिवहरे ने बताया कि महायज्ञ में पंडित विक्रम दुबे प्रमुख यज्ञाचार्य होंगे। आयोजन के पूर्व मंदिर परिसर को भव्य सजाया गया है तो वहीं यज्ञ मंडप में भी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होने स्थानीय माताओं बहनों एवं श्रद्वालुओं से आज कलष यात्रा एवं महायज्ञ में शामिल होने का आह्वान किया है।

error: Content is protected !!