Advertisement Carousel

साईकिल रैली में शामिल हुए जनप्रतिनिधि और अधिकारी, जागरूकता के लिए चलाई साईकिल, याराना ग्रुप ने किया भव्य स्वागत

कोरिया / पर्यावरण के प्रति सजग होकर प्राकृतिक संसाधन बचाने के महती उद्देश्य को लेकर सम्बोधन साहित्य मंच ने सायकल रैली का आज आयोजन किया। यह साईकिल रैली मनेन्द्रगढ़ से अंबिकापुर तक निकाली जा रही है। 

                        सर्वप्रथम सम्बोधन साहित्य मंच के सतीश दिवेदी की अगुआई में मनेन्द्रगढ़ से आ रही सायकल रैली के प्रथम पड़ाव कोरिया कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित अतिथियों द्वारा आत्मीय अभिनंदन किया गया, जिसके उपरांत रैली का साथ देते हुए कलेक्टर कोरिया एस प्रकाश, पुलिस कप्तान सुजीत कुमार, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सन्तन जांगड़े ने कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर मुख्यालय स्थित मानस भवन तक साईकिल भी चलाई। साथ ही इस रैली में नगरपालिका बैकुंठपुर के अध्यक्ष अशोक जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पांडे, बैकुंठपुर एस डी एम अमृतलाल ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर शुश्री अभिलाषा, सुश्री सुमन राज, रवि राही, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजवाड़े, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी देवेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी और विद्यालयीन बच्चे मौजूद रहे और मानस भवन तक सायकल चलाकर पर्यावरण की जागरूकता का संदेश दिया। यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ हुई जिसमे जागरूकता रैली स्वच्छता के गगन भेदी नारे लगाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 43 से होकर मुख्यालय स्थित मानस भवन में समाप्त हुई। यंहा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के द्वारा सभी को ग्लूकोज युक्त पानी पिलाकर सहयोग किया गया।

img-20161015-wa0613 पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए मनेन्द्रगढ़ से निकली साइकल यात्रा का भव्य स्वागत शहर के याराना ग्रुप द्वारा कलेक्ट्रेट के समीप खरवत गेट पर किया गया । 16 सदस्यीय ये दल मनेन्द्रगढ़ से अम्बिकापुर के लिए साइकल पर निकला है जो मनेन्द्रगढ़ के संबोधन साहित्य मंच के तत्वाधान में निकला गया है। खरवत गेट पहुचने पर याराना ग्रुप ने तिलक चन्दन तथा पुष्पहार से स्वागत किया एवं रैली के समस्त सदस्यों का मुह मीठा कराकर उन्हें शुभकामनाओं सहित आगे की यात्रा के लिए विदा किया। याराना ग्रुप से योगेश गुप्ता, सुदीप अग्रवाल, आशीष डवरे, फरीद खान, प्रीतम बेक, राजेश दुबे, सुनील अग्रवाल, प्रदीप पाठक, जावेद एवं जयप्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!