Advertisement Carousel

मंत्री भईयालाल की बढ़ी जिम्मेदारी, सत्ता ने सूरजपुर/ बलरामपुर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया तो संगठन ने दी भटगांव विधानसभा की जिम्मेदारी

** 41 विधानसभा सीटों में नियुक्त किए प्रभारी

कोरिया / प्रदेश में पूरी तरीके से चुनावी मोड में आ चुकी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने युद्ध स्तर पर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। एक ओर जहां प्रदेश स्तर पर संगठन के बड़े नेता रणनीति तैयार कर रहे हैं तो वहीं बूथ स्तर पर भी अब कार्यक्रम की तैयारी हो रही है। वहीं मोर्चा प्रकोष्ठ को भी सक्रिय करने सम्मेलन और बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

मिशन 66 को लेकर भाजपा के दिग्गज कोई कमी नही छोड़ना चाह रहे हैं। यही वजह है कि लगभग 2 साल से अधिक समय बाद 3 मंत्रियों को जिलों का प्रभार दिया गया है। वहीं लगभग 41 सीटों को फ़ोकस करते हुए संगठन ने भी अपने सभी नेताओं को जिम्मेदारी दी है। इसी कड़ी में बैकुंठपुर विधायक और सूबे के श्रम मंत्री भईयालाल राजवाड़े को एक ओर सत्ता ने सूरजपुर और बलरामपुर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया है तो वहीं संगठन ने भटगांव विधानसभा की बड़ी जिम्मेदारी दी दी है। हालांकि भटगांव विधानसभा भले ही प्रभार वाले सूरजपुर जिले में ही आता है लेकिन एक क्षेत्र विशेष की जिम्मेदारी भी मिलने के बाद श्री राजवाड़े को अब काफी मेहनत करना पड़ेगा। प्रदेश में चौथी बार कमल खिलाने यह तैयारी कितनी कारगार साबित होगी यह तो वक़्त ही तय करेगा। लेकिन इतना साफ है कि पार्टी ने जमीनी स्तर से अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है।

आज शुक्रवार शाम राजधानी में हुई पार्टी की अहम बैठक में विशेष रूप से उन सीटो पर चर्चा की गई जिसमें वर्तमान में पार्टी के विधायक नही है और इन सीटों को जीतने के लिए कैसे काम करना है यह जानकारी दी गई। बैठक में उन 41 नेताओं को ही बुलाया गया था जिन्हें विधानसभा सीटों की नई जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी द्वारा घोषित इन 41 सीटों का ब्यौरा निम्नानुसार है –

रायपुर शहर-पुन्नूलाल मोहले, अभनपुर-खूबचंद पारख, बलौदाबाजार-श्रीमती कमला पाटले, महासमुंद-श्रीनिवास राव मद्दी, धमतरी- रमेश बैस, पाटन-संजय श्रीवास्तव, दुर्ग शहर -विक्रम उसेण्डी, संजारी बालोद-अभिषेक सिंह, डोंडीलोहार-बृजमोहन अग्रवाल, गुंडरदेही-नीलू शर्मा, खैरागढ़-राजेश मूणत, डोंगरगांव-पुरंदर मिश्रा, खुज्जी- चंदूलाल साहू, मोहला मानपुर-छगन मुंदड़ा, भानुप्रतापपुर-दीपक साहू, कांकेर-महेश गागड़ा, केशकाल-प्रेमप्रकाश पाण्डेय, कोण्डागांव-श्याम बैस, बस्तर-रामप्रताप सिंह, जयप्रकाश शर्मा, चित्रकोट-अशोक बजाज, दंतेवाड़ा केदार कश्यप, कोन्टा- रामप्रताप सिंह, जयप्रकाश शर्मा, मरवाही-रामविचार नेताम, कोटा- अजय चंद्राकर, बिल्हा- दयाल दास बघेल, मस्तूरी डॉ. बंशीलाल महतो, अकलतरा-ज्योतिनंद दुबे, जांजगीरचांपा-यशवंत जैन, जैजैपुर लखनलाल साहू, रामपुर – कमलभान सिंह, कोरबा- भूपेन्द्र सवन्नी, पाली तानाखार-अमर अग्रवाल, खरसिया-रोशनलाल अग्रवाल, धर्मजयगढ़-श्रीमती रमशीला साहू, लुण्ड्रा-केदार गुप्ता, अम्बिकापुर-विष्णदेव साय, सीतापुर-रामसेवक पैकरा, प्रेमनगर- कृष्णकुमार राय, भटगांव- भैयालाल राजवाड़े, रामानुजगंज- भरत साय, सामरी- रणविजय सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है।


यह जिम्मेदारी राजवाड़े के लिए होगी चुनौती —

दो जिले के प्रभार के साथ ही विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी श्रम मंत्री भईयालाल राजवाड़े के लिए किसी चुनौती से कम नही है, बलरामपुर और सूरजपुर जिले में अभी एकमात्र भाजपा विधायक(रामसेवक पैकरा)हैं। जबकि इन जिलों की चार सीटो पर कांग्रेस का कब्जा है। सभी सीटों पर कड़ी मेहनत से ही परिणाम सकारात्मक होंगे और यह स्वयं श्री राजवाड़े का राजनैतिक भविष्य भी तय करेंगे। अब विधानसभा चुनाव को लगभग 1 साल का वक़्त बचा है और ऐसे में यहाँ पार्टी को मजबूत करने श्री राजवाड़े को धुंआधार दौरा करना होगा। कुल मिलाकर उनके पास अपने विधानसभा क्षेत्र से लेकर,भटगांव विधानसभा और सूरजपुर बलरामपुर जिले की सारी सीटों के लिए अभी से काफी जद्दोजहद करनी होगी।

देखिए लिस्ट – IMG-20171027-WA0046
IMG-20171027-WA0045

error: Content is protected !!